बरसात में पेट खराब से है परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जानें लूज मोशन के देसी इलाज

By आजाद खान | Published: July 19, 2023 02:27 PM2023-07-19T14:27:08+5:302023-07-19T14:46:01+5:30

जानकारों की अगर माने तो इस सजीन में खाना और पानी को काफी संभाल कर खाया और पीया करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी के कारण लोगों को लूज मोशन की शिकायत होती है।

know loose motion home remedy to cure stomach pain in rainy season | बरसात में पेट खराब से है परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जानें लूज मोशन के देसी इलाज

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Smart_Toilet_Seat.jpg/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Person_Sleeping.JPG)

Highlightsबरसात में अकसर लोगों को लूज मोशन हो जाता है। इस सीजन में दूषित पानी और खाना के कारण इसका शिकार होता है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी इस्तेमाल कर सकते है।

Loose Motions Home Remedy: बरसात के सीजन में लोगों को अकसर लूज मोशन हो जाता है और वे इससे काफी परेशान भी रहते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस सीजन में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते है जिससे लोग इस समस्या से परेशान हो जाते है। 

लोगों को लूज मोशन कई कारणों के वजह से होता है जैसे दूषित खाना व पानी का सेवन करना आदि। मेडिकल स्टोर में लूज मोशन की दवा तो मिलती है लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खें भी अपना सकते है जिससे आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है और आप इससे आराम महसूस कर सकते है। 

ऐसे में आइए जानते है लूज मोशन के कुछ घरेलू और कारगर उपायों के बारे में जिसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है। 

लूज मोशन के घरेलू उपचार- दही और नमक चीनी वाली पानी

जब कभी भी आप लूज मोशन जैसी समस्या से परेशान है तो ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकते है। दही मएक नेचुरल प्रोबायोटिक है जिसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया लूज मोशन वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है और इससे आपको आराम मिल जाता है। यही नहीं आप तुरंत आराम पाने के लिए नमक और चीनी के पानी को भी इस्तेमाल कर सकते है। 

लूज मोशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे शरीर डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाता है। ऐसे में अगर आप नमक और चीनी का घोल बनाकर पी लेते है तो इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है। 

केला, नारियल पानी और लेमन जूस भी कर सकते है यूज

जानकारों की अगर माने तो लूज मोशन के शिकार लोगों को केला खिलाना चाहिए। यही नहीं इस समस्या में आप नारियल पानी भी पी सकते है। केला और नारियल पानी में पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर कर आपको फिट करता है। इस समस्या से परेशान लोगों को आप एक या फिर दो पका या फिर कच्चा केला खिला सकते है। 

लूज मोशन वाले मरीजों को आप लेमन जूस भी पीला सकते है। नींबू के रस के अम्लीय तत्व आंतों में छिपे बैक्टीरिया को मार गिराते है। यही नहीं इससे आपका पेट भी सही रहता है औऱ इससे आतों को भी आराम मिलता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)
 

Web Title: know loose motion home remedy to cure stomach pain in rainy season

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे