Winter Health Tips: सर्दियों में अपने शरीर का ऐसे रखे ख्याल, अगर बीमारियों से हैं परेशान और दिखना चाहते हैं ग्लैमरस तो जानें कब आपको शुरू कर देना चाहिए Exercise

By आजाद खान | Published: January 13, 2022 10:58 AM2022-01-13T10:58:10+5:302022-01-13T11:01:55+5:30

जानकारों का मानना है कि एक्सरसाइज आपके शरीर से पसीना निकालता है जिससे आपके चेहरे के साथ आपका शरीर भी ग्लो करता है।

keep your body fit and healthy winter tips know when to start exercise to look glamorous disease free | Winter Health Tips: सर्दियों में अपने शरीर का ऐसे रखे ख्याल, अगर बीमारियों से हैं परेशान और दिखना चाहते हैं ग्लैमरस तो जानें कब आपको शुरू कर देना चाहिए Exercise

Winter Health Tips: सर्दियों में अपने शरीर का ऐसे रखे ख्याल, अगर बीमारियों से हैं परेशान और दिखना चाहते हैं ग्लैमरस तो जानें कब आपको शुरू कर देना चाहिए Exercise

Highlightsएक्सरसाइज आपके बॉडी को फिट रखने के साथ गंभीर बिमारियों से भी बचाता है। यह आपके चेहरे के लुक को भी बदलकर आपको तनाव मुक्त रखता है।रोज एक्सरसाइज करने वाले लोगों को डाइजेशन की भी समस्या नहीं होती है।

Winter Health Tips: एक्सरसाइज के कई फायदें (Benefits of Exercise) हैं। इससे आपका शरीर फिट और हेल्थी रहता है। कोरोना काल में आपके खानपान से या वायरस के शिकार होने से एक तरफ जहां अपका शरीर कमजोर हो रहा है तो ऐसे में हम क्या कर सकते हैं जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। शरीर को मजबूत और रोग फ्री रखने के लिए एक मात्र एक्सरसाइज (Exercise) ही है जिससे आप अपने शरीर को अपने मुताबिक फिट रख सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्सरसाइज क्या है और कब हमें लगे कि अब इसे करना शुरू कर देना चाहिए। 

ब्लड प्रेशर जब हो ज्यादा (Increase in Blood Pressure)

बता दें कि वैसे तो कई कारण है जिससे यह पता चल जाता है कि आपका शरीर फिट नहीं है। लेकिन जब आपको यह लगे कि आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रह रहा है, तो ऐसे में यह आपके लिए खतरे का संदेश है। इस हालत में आपको तुरंत एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए ताकि आप समय रहते हुए इसे कंट्रोल कर सकें। एक्सरसाइज न केवल आपके बीपी को कम करेगा बल्कि यह आपको एक्टिव भी रखेगा। 

चेहरे में दिखेगा बदलाव (Exercise will change Face Look)

जानकारों का कहना है कि अगर आपके शरीर से पसीना नहीं निकलेगा तो इससे आपको स्किन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। उनका मानना है कि पसीना होने से आपके चेहरे पर ग्लो रहता है और इससे आपकी स्किन मुरझाई हुई नजर नहीं आती है। पसीना नहीं होने से झुर्रियों के भी होने की संभावना होती है। इसलिए इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर आप डेली एक्सरसाइज करेंगे तो इससे आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं होगा। एक्सरसाइज आपके शरीर से पसीना निकालेगा जिससे आपका स्किन हमेशा सॉफ्ट और चमकता रहेगा। 

तनाव से दूर करेगा एक्सरसाइज (Relief from Depression)

तनाव लोगों के जीवन को बर्बाद कर देता है। अगर आप भी तनाव के शिकार हैं तो ऐसे में आपको तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर देना चाहिए। इस मामले से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि एक्सरसाइज से आपको शारिरीक और मानसिक सपोर्ट मिलता है। यह आपको तनाव मुक्त करता है। इसलिए तनाव वाले लोगों को इसकी आदत डालनी चाहिए।

डाइजेशन की समस्या से मिलेगा छुटकारा (Helps in Digestion)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सरसाइज से आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों से छुटकारा भी मिल सकता है। इससे डाइजेशन के साथ पेट के और बीमारियां भी दूर होती है। एक्सरसाइज से आपका बेली भी ठीक आकार में रहता है जो आपके लुक को और निखार देता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: keep your body fit and healthy winter tips know when to start exercise to look glamorous disease free

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे