लाइव न्यूज़ :

आपकी गहरी नींद पर जंक फूड डाल सकता है गहरा प्रभाव, हो सकता है शरीर और दिमाग को भारी नुकसान! स्टडी में खुलासा

By आजाद खान | Updated: June 7, 2023 17:20 IST

आपको बता दें कि इस स्टडी को 15 लोगों पर किया गया था जिसमें यह खुलासा हुआ है कि जंक फूड हमारे हेल्थ के लिए हानिकारक है।

Open in App
ठळक मुद्देगहरी नींद और जंक फूड को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक स्टडी के अनुसार, जंक फूड से आपकी गहरी नींद खराब हो सकती है। यही नहीं ये आपके दिमाग और शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।

Health Tips in Hindi: हाल में हुए एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि बहुत ज्यादा जंक फूड खाने से आपकी गहरी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है।  यही नहीं इससे आपकी गहरी नींद खराब भी हो सकती है। जानकारों की अगर माने तो अच्छी सेहत के लिए गहरी नींद बहुत जरूरी होती है। बता दें कि जब कोई गहरी नींद में होता है तब उसका मस्तिष्क और शरीर आराम करता है और इससे उसका पूरा बॉडी हील भी करता है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

इस स्टडी को उप्साला विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने की है। इस स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि कैसे जंक फूड आपकी गहरी नींद को प्रभावित कर सकता है और इससे आपका हेल्थ भी खराब हो सकता है। स्टडी को करने के लिए 18 से 40 साल के 15 लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें यह कहा गया था कि वे क्या खाते है उसे लिखा करेंगे और साथ ही उन्हें एक उपकरण भी दिया गया है जो उनकी नींड की गुणवता को मामपता था। इस स्टडी को दो हफ्तों कर किया गया है और इसके बाद ये खुलासे हुए हैं। 

इस अध्ययन में यह पाया गया कि इस दौरान जिन लोगों ने अधिक जंक फूड खाया उन्हें स्वस्थ भोजन करने वाले लोगों की तुलना में कम और बदत्तर गहरी नींद आई है। ऐसे में इस खुलासे के बाद वैज्ञानिकों ने यह साफ किया कि हमारी गहरी नींड पर जंक फूड का काफी प्रभाव होता है और इस कारण हमारी नींद भी खराब होती है। 

स्टडी के लिए इन फूड को किया गया था शामिल

बता दें कि जो लोग इस स्टडी में हिस्सा लिए थे वे स्वस्थ भोजन के तहत फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन को खाया था। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों ने जंक फूड का सेवन किया था वे  मिठाइयां, चिप्स और केमिकल युक्त पेय पदार्थ खाया था। जानकारों की अगर माने तो जंक फूड आपके दिमाग और शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ भोजन खाने से आपको बेहतर नींद और बेहतर महसूस करने में मदद मिल सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सभोजनहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!