लाइव न्यूज़ :

चर्म रोग, किडनी की पथरी, डायबिटीज को जड़ से मिटा सकता है खट्टा-मीठा फल 'जंगल जलेबी'

By उस्मान | Updated: March 13, 2019 12:19 IST

अगर आप ग्रामीण ताल्लुक रखते हैं, तो आपने जंगल जलेबी का नाम सुना होगा। यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन सी और थियामिन जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

Open in App

अगर आप ग्रामीण ताल्लुक रखते हैं, तो आपने जंगल जलेबी का नाम सुना होगा। जंगल जलेबी को अंग्रेजी में Pithecellobium dulce कहते हैं। यह मटर के प्रजाति का है। इसका फल पकने पर लाल हो जाता है खाने में मीठा होता है। गंगा इमली, मीठी इमली और विलायती इमली के नाम से मशहूर इस फल का पेड़ तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पाया जाता है। 

यह फल जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन सी और थियामिन जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

कैंसर से बचाने में सहायक

जंगल जलेबी के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, कैंसर-रोधी गुणों पर कई अध्ययन किए गए हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, जंगल जलेबी के पत्तों में ऐसे तत्व हैं जो कैंसर सेल्स को और अल्सर को खत्म कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह फल दर्द, एक्जिमा, बुखार, सर्दी, गले में खराश, पिग्मेंटेशन, मुँहासे और फुंसियों को खत्म कर सकता है।

डायबिटीज का काल 

अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जंगली जलेबी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल का कम करने में सहायक है। इसके लिए आप नियमित रूप से इस फल का सेवन कर सकते हैं ये इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं।

कब्ज और दस्त का करता है नाश

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त और गैस से बचने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए आपको इस फल का सेवन करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले तत्व डायरिया को जड़ से खत्म करने में सहायक हैं। 

किडनी इन्फेक्शन में देता है राहत

यदि किसी व्यक्ति गुर्दे के इन्फेक्शन यानी किडनी इन्फेक्शन की समस्या है, तो उसे जंगल जलेबी का उपयोग करना चाहिए। इसके सेवन से धीरे-धीरे ही सही लेकिन फायदा मिलता है। इसके लिए आप नियमित रूप से इसका पानी पी सकते हैं।

चर्म रोग को करता है खत्म 

चर्म रोग में जंगल जलेबी का उपयोग किया जाता है त्वचा के अनेक प्रकार के रोग में या एलर्जी में जंगल जलेबी की छाल को घिसकर स्किन पर लगाने से आराम मिलता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब