लाइव न्यूज़ :

जोड़ों का दर्द, गठिया, आर्थराइटिस होने पर न खायें 8 चीजें, वरना उठना-बैठना, चलना-फिरना हो जाएगा मुश्किल

By उस्मान | Updated: October 29, 2019 12:40 IST

आपका खानपान कैसा है इसका आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। खाने-पीने की कुछ चीजें आपके पेट को परेशान कर सकती हैं, कुछ चीजें आपके  मूड को प्रभावित करती हैं और कुछ आपके जोड़ों के दर्द को बदतर बना सकती हैं।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है, खासकर बुजुर्गों में यह तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती है। अक्सर लोगों को कमर में अकड़न, पीठ और जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते है। जैसे कि चोट लगना, संक्रमण के कारण, आर्थराइटिस के कारण या फिर बहुत काम मामलों मे जॉइंट कैंसर के कारण हो सकता है। अगर यह दर्द कई दिनों तक बना रहे तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा में वृद्धि यानी हाइपरयूरीकेमिया का भी संकेत हो सकता है। 

आपका खानपान कैसा है इसका आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। खाने-पीने की कुछ चीजें आपके पेट को परेशान कर सकती हैं, कुछ चीजें आपके  मूड को प्रभावित करती हैं और कुछ आपके जोड़ों के दर्द को बदतर बना सकती हैं।

हालांकि कुछ चीजें सूजन को कम करने का काम करते हैं, जिससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए, वरना ये आपके जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती हैं। 

1) फैट और ऑयल कुछ फैट और तेल वास्तव में शरीर के लिए स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं लेकिन कुछ नुकसानदायक भी होते हैं। मांस, पनीर और मक्खन में पाया जाने वाला फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे जोड़ों का दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है।

2) प्रोसेस्ड फूडडिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फूड जोड़ों के दर्द को बदतर बना सकते हैं, जबकि संपूर्ण खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां और लीन मीट जोड़ों के दर्द को सुधारने का काम करते हैं।

3) चीनीअधिक मात्रा में चीनी का सेवन सूजन को बढ़ा सकता है। कैंडी, मैदा, बेक्ड सामान और सोडा से बचें। इसके बजाय, फलों में पाए जाने वाले नैचुरल चीनी का का इस्तेमाल करें।

4) डेयरी उत्पादडेयरी उत्पादों का अधिक सेवन करने से आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए आपको दूध, दही, पनीर आदि जैसी चीजों का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

5) एडवांस ग्लाइकेशन एंड वाली चीजेंएजीई एक विषाक्त है, जो ग्रील्ड, तले हुए, पास्चुरीकृत या गर्म किए गए खाद्य पदार्थों में होता है। एजीई शरीर में कुछ प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए शरीर एजीई को तोड़ने की कोशिश करता है, जो नुकसानदायक है।

6) शराब और तंबाकूइससे न सिर्फ जोड़ों का दर्द बढ़ता है बल्कि कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। धूम्रपान करने वालों में आम तौर पर धूम्रपान न करने वालों की तुलना में संधिशोथ का अधिक जोखिम होता है और शराब पीने वालों में गाउट विकसित होने का खतरा अधिक होता है।

7) नमककुछ खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक रखने के लिए अत्यधिक नमक का उपयोग किया जाता है। दुर्भाग्य से, इन सामग्रियों से आपको अधिक दर्द होता है। नमक का कम सेवन करना जोड़ों के दर्द को कम करने का एक अच्छा तरीका है।

इन चीजों का करें सेवन

इनके बाजय आपको कैल्शियम से भरपूर चीजों का खूब सेवन करना चाहिए जिसमें सहजन, रागी, चना, मशरूम, हरी बीन्स, अंडे संतरे का रस जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सविंटर फिटनेसघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब