लाइव न्यूज़ :

शरीर की फालतू चर्बी को 1 हफ्ते में साफ कर देगी जापान की 'बनाना डाइट', मिलेगा स्लिम फिगर

By उस्मान | Updated: October 29, 2019 11:00 IST

इस डाइट की मदद से आप महज एक महीने के अंदर ही अपना वजन घटा सकते हैं।

Open in App

जापान की लड़कियों का फिगर पूरी दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है। चाहे कोई युवा लड़की हो या उम्रदराज महिला, सभी का फिगर आकर्षक होता है। उनके शरीर पर एक इंच एक्स्ट्रा चर्बी नहीं होती है। इस बात को हर कोई जानना चाहता है कि यहां की महिलाएं अपने मोटापे से बचने और फिगर को मेंटेन रखने के लिए क्या करती हैं? 

वैसे तो जापान के महिलाएं अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करती हैं लेकिन एक ख़ास डाइट पिछले कुछ सालों से काफी पॉपुलर हो रही है। इसक डाइट का नाम है 'असा बनाना डाइट', जिसे मोर्निंग बनाना डाइट के नाम से भी जाना जाता है।

यह डाइट जापान में काफी प्रसिद्ध है जिसे काफी लोग फॉलो करते हैं। यह डाइट अन्य के मुकाबले बेहद ही कारगर मानी जाती है और इस डाइट को अपनाते ही आपका वजन कम होने लग जाता है। इस डाइट की मदद से आप महज एक महीने के अंदर ही अपना वजन घटा सकते हैं। 

मोर्निंग बनाना डाइट क्या है?

असा बनाना डाइट वजन घटाने से जुड़ी अन्य डाइट प्लान से काफी अलग होती है। इस डाइट में सुबह नाश्ते में केला खाया जाता है। यानी आपको दिन में एक बार सुबह के समय केवल केला खाना होता है। केले की मदद से ही आपका वजन कम होने लग जाता है। हालांकि इस डाइट के साथ कई तरह के नियम जुड़े हुए हैं और इन नियमों का पालन करने पर ही आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

मोर्निंग बनाना डाइट प्लान

बनाना डाइट के तहत आप सुबह नाश्ते में केवल एक केला ही खायें। इसके बाद आप दोपहर और रात के भोजन में कुछ भी खा सकते हैं।रात को सात बजे के बाद कुछ ना खायें और सात बजे तक भोजन कर लें।जो लोग ये डाइट फॉलो करना चाहते हैं वो लोग सिर्फ पानी ही पियें। पानी के अलावा किसी भी तरह के पेय पदार्थों का सेवन ना करें।

डाइट के साथ इस बात का रखें ध्यान

इस डाइट के साथ आपको रोजाना कम से कम 20 मिनट तक योगा या एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। सुबह केला खाने के बाद आप दूध का सेवन ना करें और केला खाने के एक घंटे बाद सिर्फ गुनगुना पानी पियें।

बनाना डाइट के फायदे

जो लोग इस डाइट को अच्छे से फ्लो करते हैं उन लोगों का वजन जल्द ही कम होने लग जाता है। हालांकि वजन कम करने के साथ-साथ इस डाइट के साथ और भी तरह के फायेद जुड़े हुए हैं। केला शरीर के लिए उत्तम आहार माना जाता है और केला खाने से शरीर को प्राप्त मात्रा में पोटेशियम मिलता है।

केला फाइबर का भंडार है और इसे खाने से पेट भरा लगता है और ऐसा होने से आपको अधिक भूख नहीं लगती है और आप ज्यादा खाना से बचते हैं। इसे खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है।

बनाना डाइट को फ्लो करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों शरीर से बाहर निकल आते हैं। केला खाने से आपके शरीर का ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहता है और आप आसानी से नहीं थकते हैं।

वजन कम करने का दूसरा तरीका

वजन कम बनाना डाइट के अलावा आप अन्य तरीकों से भी अपना वजन कम कर सकते हैं। जैसे आप रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीएं। गुनगुना पानी पीने से पेट की चर्बी कम होने लग जाती है। इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए आप अपनी डाइट में केवल फाइबर युक्त आहार ही शामिल करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सवजन घटाएंफिटनेस टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब