लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज-2, कैंसर, मोटापे का काल है कटहल, इसका ये खास हिस्सा खाने से 4 दिन में दिखेगा असर

By उस्मान | Updated: January 22, 2019 13:16 IST

कटहल में ढ़ेरों ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यही वजह है कि इसे खाने से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

Open in App

कटहल को गरीबों का नॉन-वेज कहा जाता है। कच्चा होने पर इसके सब्जी बनाई जाती है और पकने पर इसे फल की तरह खाया जाता है। दोनों ही मामलों में इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसमें पाए जाने वाले बीज बड़े पैमाने पर स्टार्च और प्रोटीन से बने होते हैं। कटहल में ढ़ेरों ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, थायमीन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रचुर मात्रा में होता है।

कटहल में आयरन तत्व होता है जो एनीमिया दूर करता है। कटहल का दूध घाव, चोट, सूजन में लगाने पर आराम मिलता है। पूरे भारत में कटहल का सेवन किया जाता है। कटहल के सेवन से ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। कटहल में पौटाशियम और आयरन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं।

1) डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंदकटहल में बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, खासकर कच्चे कटहल में। यही वजह है कि इसे खाने से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जो आपके शुगर लेवल को मेंटने रखने में सहायक हैं और डायबिटीज होने के खतरे को कम करते हैं।

2) कैंसर से बचाने में सहायककई रिसर्च इस बात का दावा करती हैं कि कटहल कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक हैं। कटहल में लिग्नंस, सैपोनिन और आइसोफ्लेवोन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिनमें एंटीकैंसर, एंटीहाइपरटेन्सिव, एंटी-अल्सर, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

3) मोटापे से दिलाएगा राहतकटहल का फल अल्सर और पाचन संबंधी समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं उन लोगों को कटहल के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी होती है जो कि आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करती है।

4) हड्डियों को बनाता है मजबूत अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते है तो आज से ही कटहल का सेवन शुरू कर दे। क्योकि इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते है तो आप कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूक दे। ऐसा करने से छालों में आराम मिलता है।

5) दिल को स्वस्थ रखने में सहायककटहल में पोटैशियम पाया जाता है जो कि दिल की हर समस्‍या को दूर करता है क्‍योंकि यह ब्‍लड प्रेशर को कम कर देता है। इसके अलावा थायराइड के लिए भी कटहल उत्तम है इसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज और कॉपर थायराइड चयापचय के लिये प्रभावशाली होता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब