लाइव न्यूज़ :

इज़राइली वैज्ञानिकों ने सिलिकॉन चिप से बनाया शुक्राणु, कैंसर रोगियों के लिए हो सकता है लाभदायक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2022 20:25 IST

इजराइल के नेगेव के बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने माइक्रोफ्लुइडिक सिस्टम से कृत्रिम शुक्राणु बनाने वाले एक अनूठा माइक्रोचिप बनाया है. जो कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के नेगेव के बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी कामयाबी बनाया ऐसा माइक्रोचिप जो कृत्रिम तरीके से बना सकता है शुक्राणु

जेरूसलम:इजराइल के नेगेव के बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने माइक्रोफ्लुइडिक सिस्टम से कृत्रिम शुक्राणु बनाने के लिए एक अनूठे  माइक्रोचिप को बनाने में कामयाबी हासिल की है। 

इस मामले में आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि ये माइक्रोचिप उन कैंसर रोगियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है जो कड़े कीमोथेरेपी प्रक्रिया के कारण बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं होते हैं। इस माइक्रोचिप बनाने में इज़राइल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने नेगेव के बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को मदद दी है। 

इस माइक्रोचिप को बनाने में एक सिलिकॉन चिप (पीडीएमएस) का उपयोग किया गया है जो माइक्रोफ्लुइडिक सिस्टम के जरिये लैब में शुक्राणु बनाने की प्रक्रिया में सहायता करता है। इस माइक्रोचिप को बनाने की पूरी प्रकिया को  पीयर-रिव्यू जर्नल बायोफैब्रिकेशन में प्रकाशित किया गया है।

मानव विज्ञान के क्षेत्र में हुए इस अभूतपूर्व आविष्कार के बारे में बात करते नेगेव के बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के हेल्थ फैकल्टी में माइक्रोबायोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और जेनेटिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर महमूद हुलेहेल ने बताया कि शुक्राणु कोशिकाओं के पैदा करने के लिए हम लैब में ऐसी किसी विधि का प्रयास कर रहे थे, जो कैंसर प्रभावित मरीजों के शरीर में कैंसर कोशिकाओं की होने वाली वापसी को रोक सके।

इस आविष्कार के क्रम में यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध के समय पाया कि जो चूहे शुक्राणु कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पा रहे थे, उनके अंडकोष में शुक्राणु कोशिकाओं को विकास करने के लिए सिलिकॉन चिप के माध्यम से प्रयास किया गया। इसके अलावा लैब में उन तमाम सुविधाओं को विकसित किया गया जो शुक्राणु पैदा करने के लिए प्राकृति हमें प्रदान करती है।

इस कारण लैब में वृषण कोशिकाओं के संवर्धन की प्रक्रिया को विकसित कर पाना संभव हुआ। शुक्राणु पैदा करने के लिए एक विशेष 3डी चिप का उपयोग किया गया, जिसमें माइक्रोफ्लुइडिक था। जिसने अंडकोष से कोशिकाओं को बल प्रदान किया शुक्राणु पैदा करने के लिए। 

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम