लाइव न्यूज़ :

अनचाहे तिल के कारण नहीं दिख पा रहे खूबसूरत-अब और नहीं, यहां जानें मोल्स को हटाने के 4 आसान तरीके

By आजाद खान | Updated: September 5, 2022 18:21 IST

जानकारों का कहना है कि ज्यादा तिल की समस्या में लेजर थेरेपी से काफी कारगर घरेलू नुस्खें होते है। इनको करना सही और सेफ होता है और इससे आपके पैसे भी बचते है।

Open in App
ठळक मुद्देफेस पर ज्यादा तिल चेहरे की शूबसूरती को बिगाड़ देता है। ऐसे में कुछ लोग इस तिल को हटाने के लिए लेजर थेरेपी करवाते है। लेकिन लेजर थेरेपी काफी महंगी होती जो हर कोई नहीं करवा सकता है।

Home Remedies For Unwanted Moles: तिल हमारे चेहरे को निखारने और उसकी खूबसूररती को बढ़ाने के लिए जाने जाते है। लेकिन चेहरे पर जब यह तिल ज्यादा हो जाए तो ऐसे में यह आपके चेहरे की खूबरसूरती और चमक दोनों को बिगाड़ देता है। 

आम तौर पर चेहरे पर एक या दो तिल सही लगता है, लेकिन जब यही तिल छह से सात या फिर आठ हो जाए तो यह आपके लिए मुसिबत बन जाती है। ऐसे में इन तिलों से छुटकारा पाने के लिए आप लेजर थेरेपी करवाना चाहते है, लेकिन यह काफी महंगी होती जो आम लोगों की पहुंच से बाहर होती है। 

तिल को हटाने का एक और तरीका है जो काफी सही और बिना साइड इफेक्‍ट का है। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। इससे आप बिना किसी परेशान से तिल को हटा पाएंगे और आप फिर से खूबसूरत दिख सकेंगे। 

1. लहसुन (Garlic)

मेडिकल न्‍यूज टुडे के अनुसार, तिल से मुक्ति पाने के लिए घरेलू नुस्खें काफी कारगर साबित होते है। आपको बता दें कि तिल में अधिक मात्रा में एंजाइम पाया जाता है जिससे शरीर के तिल को पैदा करने वाले सेल्स नष्ट होते है। 

यही कारण है कि तिल को हटाने के लिए लहसुन का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। 

2.  कैस्‍टर ऑयल और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल (Castor Oil and Baking Soda Uses)

बताया जाता है कि तिल को हटाने में कैस्‍टर ऑयल और बेकिंग सोडा भी काफी कारगर साबित होता है। एक तरफ बेकिंग सोडा जहां तिल को सुखा देता है तो वहीं दूसरी और कैस्‍टर ऑयल चेहरे को नमी देता है। 

ऐसे में अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते है तो कैस्‍टर ऑयल और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और फिर उसे चेहरे पर लगातार लगाएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

3. अजवाइन का तेल (Celery Oil)

तिल को हटाने के लिए आप अजवाइन के तेल को भी इस्तेमाल कर सकते है। यह तेल चेहरे के लिए काफी हार्ड हो सकता है, इसलिए इसे कैस्‍टर ऑयल में मिलाकर लगाएं। अजवाइन के तेल के इस्तेमाल से भी आपको तिल से जल्दी छुटाकारा मिलेगा। 

4. आयोडीन (Iodine)

अगर आप तिल से बहुत परेशान हो गए है तो ऐसे में आप आयोडीन का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह काफी हार्ड होता है, इसलिए इसे जब भी आप इस्तेमाल करें तो ऐसे में पेट्रोलियम जेली को प्रयोग करना न भूलें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब