लाइव न्यूज़ :

क्या सर्दियों में रात में मोजे पहनकर सोना है सही आदत, किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज, जानें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: January 14, 2023 16:28 IST

जानकारों की माने तो कुछ लोगों को सर्दियों में रात में मोजे पहनने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में कई लोग रात में मोजे पहनकर सोते है। क्या लोगों की यह आदत सही है और है तो इससे किसे परहेज करना चाहिए। ऐसे में इसे लेकर जानकार क्या कहते है, आइए जानते है।

Socks During Winters: सर्दियां आते ही लोग गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, हैंड ग्लव्स, शॉल और मोजे आदि पहनना शुरू कर देते है। इन कपड़ों से लोगों को ठंड में आराम मिलता है और इससे सर्दी में शरीर की भी रक्षा होती है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी जो सर्दियों में रात में सोते समय मोजे भी पहनकर सोते है। 

दिन में तो मोजे का पहनना सही है, लेकिन क्या रात में भी सोते समय मोजा पहनकर सोना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है कि सर्दियों के रात में मोजा पहनकर सोने से क्या फायदा मिलता है और इसे किन लोगों को पहनकर रात में सोने से परहेज करना चाहिए। 

मोजे पहनकर सोने से आती है अच्छी नींद-नेशनल स्लीप फाउंडेशन

नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, जो लोग रात में मोजे पहनकर सोते है तो इससे उन्हें आराम मिलता है और उन्हें अच्छी नींद आती है। आम तौर पर लोगों को यह सुनने में अजीब लगेगा कि मोजे पहनने से नींद अच्छी आइगी लेकिन यह सही बात है कि इससे सर्दियों में शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद बेहतर तरीके से आती और पूरी भी होती है। 

किन लोगों को नहीं चाहिए मोजे पहनकर सोना

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन के सलाहकार डॉ. विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यन की माने तो जिन लोगों के पैरों में घाव है या उनके पैर पर किसी तरीके का खरोच है तो ऐसे लोगों को मोजे पहनकर नहीं सोना चाहिए। 

यही नहीं आर्टिरियल या विनियस डिसऑर्डर जैसे ब्लड सर्कुलेशन की समस्या में भी इसे पहनने से परहेज करना चाहिए। कई और जानकारों का कहना है कि जो लोग गर्म जलवायु में रहते हैं, उन्हें इससे दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा पैरों में फंगल इन्फेक्शन वाले लोगों को भी इसे सोते समय इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सविंटरफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब