लाइव न्यूज़ :

International Left-Handers Day: दिमाग तेज होने के साथ लेफ्टी लोगों को होता है स्ट्रोक कम खतरा

By उस्मान | Updated: August 13, 2018 16:07 IST

लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल भी बहुत अधिक होता है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार दायें हाथ के लोगों के मुकाबले बायें हाथ वालों का आईक्यू लेवल 140 ज्यादा होता है।

Open in App

भारतीय समाज में हम अपने सभी कार्यों को बाएं की जगह दाएं हाथ से ही करना उचित समझते हैं। बात चाहे भोजन करने की हो, पूजा करने की हो या फिर दान देने की हो, हम हमेशा बाएं हाथ का ही प्रयोग करते हैं। बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि हम सीधे (दाएं) हाथ से काम करे, उसी से खाना खाएं, उसी से लिखने की कोशि‍श भी करें। अगर कोई बाएं हाथ का उपयोग करता है तो उसे गलत समझा जाता है, टोका जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बाएं हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि लेफ्टी लोगों की संख्या काफी कम होती है। दुनिया के 90 प्रतिशत लोग दाएं हाथ से ही लिखते हैं, महज 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्टी हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले किसी भी तरह से कमजोर या साधारण होते हैं। बल्कि शोध से यह पता चला है कि बाएं हाथ को काम में लेने वाले ज्यादा प्रतिभाशाली होते हैं।

1) कमजोर नहीं होते लेफ्टीहालांकि ऐसी पुरानी मान्यता है कि लेफ्टी असामान्य और कमजोर होते है, इसी वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों के बाए हाथ का उपयोग करने पर रोकटोक करते हैं, कई बार तो उन्हें डांट भी देते हैं। जबिक शोध पूरी तरह से इन पुरानी अवधारणाओं को नकार देता है।  

2) स्पोर्ट्स में भी अच्छे होते हैं लेफ्टी क्रिकेट से लेकर और दूसरे खेलों में लेफ्टी होने के अपने ही फायदे हैं। बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले लोग बॉक्सिंग, टेनिस जैसे खेलों में ज्यादा अच्छे होते हैं। आपको बता दे कि सौरभ गांगुली, पीवी सिन्धू सहित कई खिलाड़ी लेफ्टी ही हैं। 

3) आईक्यू लेवल होता है अधिक लेफ्टी लोगों का आईक्यू लेवल भी बहुत अधिक होता है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार दायें हाथ के लोगों के मुकाबले बायें हाथ वालों का आईक्यू लेवल 140 ज्यादा होता है।

4) स्ट्रोक से जल्दी उबरने में आसानी इतना ही नहीं बाएं हाथ से काम करने वाले लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, लेफ्टी व्यक्ति राइटी की तुलना में स्ट्रोक जैसी समस्या से जल्दी उबर सकते हैं। 

5) यह भी हैं कुछ खास गुण लेफ्टी तेजी से बदलती हुई आवाजों को ज्यादा बेहतरी से सुन सकते हैं। लेफ्टी पैसा कमाने और खर्च करने में भी हमेशा आगे रहते हैं। हालांकि लेफ्टी लोगों को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता हैं।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब