लाइव न्यूज़ :

होंठों पर किस क्यों करते हैं, होंठों पर पसीना क्यों नहीं आता, होंठों का रंग लाल-गुलाबी क्यों होता है?

By उस्मान | Updated: June 12, 2018 08:03 IST

उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके होंठ पतले होने लगते हैं। इसका कारण यह है कि उम्र बढ़ने के साथ बॉडी में कोलेजन बनना कम होने लगता है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो टिश्यू के निर्माण के लिए जरूरी है।

Open in App

होंठ इंसान के शरीर के सबसे खूबसूरत अंगों में से एक हैं। जहां होंठ किसी की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं वहीं इनसे किसी की व्यक्तित्व का भी का पता चलता है। यह तो सभी जानते हैं कि होंठों का उपयोग बोलने, खाने या किसिंग के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका रंग शरीर के अन्य हिस्सों से अलग क्यों होता है? या किसी के होंठ पतले तो किसी मोटे क्यों होते हैं? इस लेख में हम आपको होंठों से जुड़े कुछ ऐसे ही मजेदार तथ्य बता रहे हैं।  

1) होंठों पर इसलिए नहीं आता पसीना 

क्या आपने कभी सोचा है कि होंठों पर पसीना क्यों नहीं आता है? दरअसल होठों में पसीने की ग्रंथि (sweat gland) नहीं होती है। शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में होंठों के जल्दी सूखने का एक बड़ा कारण यह भी है।  

2) उम्र बढ़ने पर होंठ हो जाते हैं पतले

आपको जानकार हैरानी होगी कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके होंठ पतले होने लगते हैं। इसका कारण यह है कि उम्र बढ़ने के साथ बॉडी में कोलेजन बनना कम होने लगता है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो टिश्यू के निर्माण के लिए जरूरी है। 

4) होंठों का रंग लाल या गुलाबी क्यों

क्या आप जानते हैं कि होंठों का रंग लाल या गुलाबी क्यों होता है? वास्तव में इंसान के शरीर की त्वचा पर सोलह परत होती हैं जबकि होंठों पर केवल पांच परत ही होती हैं, जिस वजह से वो हल्के लाल या गुलाबी दिखते हैं।

  

5) होंठों को भी मारता है लकवा

आपने देखा होगा कि कई लोगों के होंठ टेढ़े-मेढ़े होते हैं, ऐसा लकवा की वजह से हो सकता है। इसका मतलब यह है कि होंठों को भी लकवा मार सकता है। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 आम खाने से होगा कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस का नाश, बस इस तरीके से खायें

6) होंठों से कैसे बजती है सीटी

क्या आपको पता है कि होंठों से सीटी क्यों बजती है? होठों में ऑर्बिकुलरिस ओरिस (Orbicularis oris) मसल होती है। इसका इस्तेमाल ब्रास और वुडवाइंड इंस्ट्रूमेंट बजाने के लिए किया जाता है। जब इन्हें होठों से टच किया जाता है तो मसल्स मुंह को बंद कर देती है और होंठों को सिकोड़ देती है।   

8) होंठों को मिलाए बिना ‘बी’ और ‘पी’ नहीं बोल सकते

आप अपने होंठों को मिलाए बिना ‘बी’ और ‘पी’ नहीं बोल सकते हैं, चाहे तो अभी ट्राई करके देख लीजिए।   

यह भी पढ़ें- दिल की सेहत खराब कर सकती हैं बादाम, मछली, फल जैसी ये 7 हेल्दी चीजें

9) होंठ क्यों सूखते हैं

यदि शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका असर होठों पर तुरंत नजर आता है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने पर होंठ सूख जाते हैं। विटामिन बी की कमी के कारण होंठ सूखने की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा होंठ फटने का कारण आयरन या फोलेट की कमी भी हो सकता है।

10) होंठों पर किस क्यों करते हैं 

होंठों पर कई नर्व एंडिंग होती हैं। होंठ स्पर्श, गर्म और ठंडे के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। यही कारण है कि छोटे बच्चों को हमेशा ऐसी चीजों से बचाया जाता है जिससे उसे नुकसान हो। कई नर्व एंडिंग होने की वजह से ही होंठ कामोत्तेजक अंग हैं। यही कारण है कि होंठ किसिंग और इंटिमेसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

11) ऐसे होंठों वाले लड़कों को चाहती हैं लड़कियां

होंठों का आकार पुरुषों और महिलाओं दोनों में यौन आकर्षण से जुड़ा हुआ है। एक अध्ययन के अनुसार, महिलाएं ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं, जिनके होंठ मर्दाना होते हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब