लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार कोविड के XE वेरिएंट की पुष्टि, अधिकारियों ने कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं

By विनीत कुमार | Updated: May 3, 2022 09:39 IST

भारत में कोविड के XE वेरिएंट से जुड़ा मामला मिलने की पुष्टि की गई है। हालांकि यह साफ नहीं हो सकता है कि ये केस कहां से आया है। अधिकारियों ने कहा है कि XE वेरिएंट का केस मिलने से घबराने की जरूरत नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट XE के पहले मामले की पुष्टि हुई है। भारतीय SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (INSACOG) की ओर से इसकी पुष्टि गई गई है। INSACOG भारत सरकार की ओर से स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है। भारत में इससे पहले भी महाराष्ट्र और गुजरात में XE वेरिएंट के मामले मिलने की बात सामने आई थी पर इनकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।

फिलहाल विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि XE का असर अन्य ओमाइक्रोन सब-वेरिएंट से अलग होता है। नया सब-वेरिएंट ओमाइक्रोन के वर्तमान में प्रमुख BA.2 वेरिएंट की तुलना में केवल 10 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलने वाला पाया गया है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर के पीछे BA.2 वेरिएंट की भूमिका मानी जाती है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, 'देश में अभी तक बेहद कम रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट के बारे में पता चला है। ये भी भौगोलिक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं। ऐसे में किसी क्लस्टर फॉर्मेशन जैसी बात अभी तक नहीं देखी गई है।'

बहरहाल, XE सब वेरिएंट का केस कहां से मिला है, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दो राज्यों से पहले रिपोर्ट किए गए दो अपुष्ट मामलों में से महाराष्ट्र को लेकर बताया गया कि वह केस सब -वेरिएंट से संबंधित नहीं था।

INSACOG के साप्ताहिक बुलेटिन में XE की पुष्टि ऐसे समय में की गई है जब 12 राज्यों में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसकी वजह से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीच 25 अप्रैल तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 अन्य राज्यों में भी मामलों में गिरावट भी आई है। INSACOG बुलेटिन में कहा गया है कि Omicron (BA.2) भारत में अभी प्रमुख रूप से सक्रिय है।

बता दें कि कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के सब-वेरिएंट XE में BA.1 के साथ-साथ BA.2 वेरिएंट में पाए जाने वाले म्यूटेशन हैं। इसके बारे में पहली बार ब्रिटेन में जनवरी में पता चला था। वायरस में आनुवंशिक उत्परिवर्तन (genetic mutations) एक सामान्य घटना है। इसके चलते वायरस के स्वरूप में छोटा बदलाव भी कई बार उसे संक्रमित करने या गंभीर रूप बीमार करने की नई क्षमता दे देता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम