लाइव न्यूज़ :

Dengue Fever: क्या आप डेंगू बुखार से पीड़ित हैं? इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन फलों को अपनी डाइट में करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2024 13:03 IST

मानसून के दौरान डेंगू का खतरा अधिक रहता है। बारिश में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनपते हैं जो डेंगू का कारण बनते हैं। अगर आप डेंगू से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ खास फलों को जरूर शामिल करें। अगर आप डेंगू से पीड़ित हैं तो ये फल आपको जल्दी ठीक होने में भी मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबरसात का मौसम बीमारियों का मौसम होता है।मानसून के दौरान डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश में जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगते हैं।

बरसात का मौसम बीमारियों का मौसम होता है। मानसून के दौरान डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश में जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगते हैं। ये मच्छर मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि बीमारियां आप पर हमला न कर सकें। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए? अगर आपको डेंगू हो जाए तो कौन से फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि जल्दी रिकवरी हो सके? 

बारिश के मौसम में आपको सबसे ज्यादा फोकस इम्यूनिटी बढ़ाने पर करना चाहिए। इस मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे कोई भी वायरस शरीर पर तेजी से हमला करता है। इसके लिए विटामिन सी से भरपूर फलों को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए?

अगर आप डेंगू से बचना चाहते हैं या डेंगू बुखार से पीड़ित हैं तो अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों को शामिल करें। आपको विटामिन सी से भरपूर कीवी का सेवन करना चाहिए। डेंगू के मरीजों को रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते में पपेन एंजाइम होता है जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा जामुन को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। डेंगू के मरीजों के लिए अनार भी फायदेमंद फल है।

डेंगू में नारियल पानी पीने के फायदे

अगर आप डेंगू या अन्य वायरल संक्रमण से बचना चाहते हैं तो बारिश के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। अगर मरीज को डेंगू है तो भी उसे ताजा नारियल पानी दिया जा सकता है। इससे शरीर में मिनरल्स की कमी नहीं होती है। डेंगू होने पर मरीज को साफ और उबला हुआ पानी दें। आप घर पर बना ताज़ा जूस भी दे सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डेंगू डाइटहेल्थ टिप्समानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब