लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दूरी से भी धड़कन की आवाज सुन सकता है ‘स्मार्ट स्टेथोस्कोप’, मरीजों की दूर से हो सकेगी जांच

By भाषा | Updated: April 11, 2020 17:21 IST

अब डॉक्टर दूर से मरीज की जांच कर सकेंगे जिससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी

Open in App

आईआईटी बंबई की एक टीम ने ऐसा ‘‘डिजिटल स्टेथोस्कोप’’ (डिजिटल आला) विकसित किया है जो दूरी से भी धड़कन की आवाज सुन सकता है और उसे रिकॉर्ड कर सकता है। इस उपकरण की मदद से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वास्थ्यकर्मियों को होने वाला खतरा कम होगा। टीम के एक सदस्य ने बताया कि मरीज की धड़कन की गति संबंधी डेटा ब्लूटूथ की मदद से चिकित्सक तक पहुंच जाता है।

इसके लिए चिकित्सक के लिए मरीज के पास जाना आवश्यक नहीं है। आईआईटी की इस टीम ने इस उपकरण का पेटेंट हासिल कर लिया है। इससे प्राप्त होने वाले डेटा को अन्य चिकित्सकों को भी विश्लेषण एवं आगे के उपचार के लिए भेजा जा सकता है। ‘आयुडिवाइस’ नाम से स्टार्टअप चला रही टीम ने देश के विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्यसेवा केंद्रों में ऐसे 1,000 स्टेथोस्कोप भेजे हैं।

इस उपकरण को रिलायंस अस्पताल एवं पीडी हिंदुजा अस्पताल के चिकित्सकों से मिली नैदानिक जानकारियों की मदद से विकसित किया गया हैं टीम के एक सदस्य आदर्श के. ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अकसर सांस फूलने की दिक्कत होती हैं। चिकित्सक धड़कन और सीने में घरघराहट जैसी आवाज सुनने के लिए (पारम्परिक) स्टेथोस्कोप का उपयोग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सकों के लिए संक्रमण का खतरा पैदा होता है। कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण के बढ़ते मामले इस बात की पुष्टि करते हैं। आदर्श ने डिजिटल स्टेथोस्कोप की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कान में लगाने वाले दो उपकरण एक ट्यूब से जुड़े होते हैं।

यह ट्यूब बीमारी का पता लगाने में बाधा उत्पन्न कर सकने वाले शोर को हटाकर शरीर की ध्वनियों को भेजता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका दूसरा लाभ यह है कि स्टेथोस्कोप विभिन्न आवाजों को बढ़ाकर एवं फिल्टर करके उन्हें इलेक्ट्रॉनिक संकेतों में बदलने में सक्षम है।’’

आदर्श ने बताया कि ये संकेत स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ‘फोनोकार्डियोग्राम’ (धड़कन संबंधी चार्ट) के रूप में दिखाई देते हैं। उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना वायरस से 7,447 लोग संक्रमित हो चुके है और कुल 239 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब