लाइव न्यूज़ :

दोपहर में खाने के बाद अगर आपको आती है भयंकर नींद तो हो जाएं सावधान! जानें इसके नुकसान और बचने के आसान उपाय

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 16:34 IST

जानकारों की माने तो कुछ आसान से उपाय से आप बहुत ही आसानी से इस समस्या बच सकते है। उनके अनुसार, लंच में हल्का खाने और फिर इसके कुछ देर बाद पानी पीने और वॉक पर जाने से इससे बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देखाना खाने के बाद अकसर आपने लोगों को सोते हुए देखा होगा।यह एक तरह की समस्या है जो बुजुर्गों में ज्यादा पाई जाती है। इस समस्या को आम बोल भाषा में फूड कोमा कहते है।

Food Coma Tips:  अकसर आपने देखा होगा कि कई लोग दोपहर का खाना खाने के बाद यह शिकायत करते है कि उन्हें नींद आ रही है और वे उस समय सोना पसंद करते है। ऐसे में यह एक आम समस्या नहीं है और मेडिकल की भाषा में इसे पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस (Postprandial Somnolence) की बीमारी कहते है। इसे आम भाषा में फूड कोमा (Food Coma) के नाम से भी जाना जाता है। 

इस बीमारी में समस्या केवल नींद तक ही सीमित नहीं रहती है बल्कि आपको आलस लगना, काम से मन उचटना, थकावट और सुस्ती जैसे अन्य समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि यह समस्या क्या है और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए। 

क्या है यह फूड कोमा की समस्या

अकसर लोगों के अंदर खासकर बुजुर्गों में देखी जाने वाली यह समस्या उनके ब्लड सर्कुलेशन में होने वाले बदलाव के कारण होती है। जिन लोगों में यह समस्या पाई जाती है उन में यह देखा गया है कि वो लोग सुबह में नाश्ता नहीं करते है और जब वे दोपहर में खाना खाते है तो इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन धीरे हो जाता है और यह परेशानी पैदा होती है। यही कारण है कि इन लोगों को सुस्ती आती है और इन्हें नींद लगता है। यही नहीं कुछ लोगों में कई-कई घटों तक उबासी भी देखी जाती है। 

क्या यह फूड कोमा खतरनाक है?

जानकारों की माने तो खाना खाने के चार घंटे बाद लोगों में यह समस्या देखी जाती है। कुछ स्टडी में यह भी पाया गया है कि ये परेशानी एक ही घंटे में खत्म हो जाती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इस समस्या को लेकर चिंता करना चाहिए या क्या यह हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। इस पर अभी तक कोई खुलासा या स्टडी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ मामलों में यह देखा गया है कि खाने के बाद बाद की थकान डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी गई है जिनका उम्र 50 साल से अधिक है। 

ऐसे बचें फूड कोमा से?

फूड कोमा से बचने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है। ऐसा कर आप पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस की समस्या से बच सकते है। 

इससे बचने के लिए दोपहर में हल्का लंच किया करेंखाने के तुरंत बाद नहीं बल्कि कुछ मिनट काट के ही पानी पिया करेंलंच के बाद कुछ देर के लिए वॉक करेंयही नहीं रात में कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लें

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सडाइट टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!