दोपहर में खाने के बाद अगर आपको आती है भयंकर नींद तो हो जाएं सावधान! जानें इसके नुकसान और बचने के आसान उपाय
By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 16:34 IST2023-05-07T16:12:04+5:302023-05-07T16:34:06+5:30
जानकारों की माने तो कुछ आसान से उपाय से आप बहुत ही आसानी से इस समस्या बच सकते है। उनके अनुसार, लंच में हल्का खाने और फिर इसके कुछ देर बाद पानी पीने और वॉक पर जाने से इससे बचा जा सकता है।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Afternoon_nap.jpg)
Food Coma Tips: अकसर आपने देखा होगा कि कई लोग दोपहर का खाना खाने के बाद यह शिकायत करते है कि उन्हें नींद आ रही है और वे उस समय सोना पसंद करते है। ऐसे में यह एक आम समस्या नहीं है और मेडिकल की भाषा में इसे पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस (Postprandial Somnolence) की बीमारी कहते है। इसे आम भाषा में फूड कोमा (Food Coma) के नाम से भी जाना जाता है।
इस बीमारी में समस्या केवल नींद तक ही सीमित नहीं रहती है बल्कि आपको आलस लगना, काम से मन उचटना, थकावट और सुस्ती जैसे अन्य समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि यह समस्या क्या है और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए।
क्या है यह फूड कोमा की समस्या
अकसर लोगों के अंदर खासकर बुजुर्गों में देखी जाने वाली यह समस्या उनके ब्लड सर्कुलेशन में होने वाले बदलाव के कारण होती है। जिन लोगों में यह समस्या पाई जाती है उन में यह देखा गया है कि वो लोग सुबह में नाश्ता नहीं करते है और जब वे दोपहर में खाना खाते है तो इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन धीरे हो जाता है और यह परेशानी पैदा होती है। यही कारण है कि इन लोगों को सुस्ती आती है और इन्हें नींद लगता है। यही नहीं कुछ लोगों में कई-कई घटों तक उबासी भी देखी जाती है।
क्या यह फूड कोमा खतरनाक है?
जानकारों की माने तो खाना खाने के चार घंटे बाद लोगों में यह समस्या देखी जाती है। कुछ स्टडी में यह भी पाया गया है कि ये परेशानी एक ही घंटे में खत्म हो जाती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इस समस्या को लेकर चिंता करना चाहिए या क्या यह हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते है। इस पर अभी तक कोई खुलासा या स्टडी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ मामलों में यह देखा गया है कि खाने के बाद बाद की थकान डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। यह समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी गई है जिनका उम्र 50 साल से अधिक है।
ऐसे बचें फूड कोमा से?
फूड कोमा से बचने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते है। ऐसा कर आप पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस की समस्या से बच सकते है।
इससे बचने के लिए दोपहर में हल्का लंच किया करें
खाने के तुरंत बाद नहीं बल्कि कुछ मिनट काट के ही पानी पिया करें
लंच के बाद कुछ देर के लिए वॉक करें
यही नहीं रात में कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लें
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)