लाइव न्यूज़ :

क्या आप कभी भी नहा लेते हैं तो रुकिए, जानें कब नहाना चाहिए और कब नहीं? इन हालातों में नहाने से बाज आएं वरना हो सकता बड़ा नुकसान

By आजाद खान | Updated: March 27, 2022 17:11 IST

आपको बता दें कि आयुर्वेद में खाना खाने के बाद तुरंत नहाने को मना किया गया है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देनहाना सेहत और दिमाग के लिए काफी जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है। सुबह के नहाने से शाम का नहाना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

Bathing Tips: नहाना सभी को बहुत पसंद है और यह एक अच्छी आदत है। सर्दी के मुकाबले आम तौर पर गर्मियों में लोग ज्यादा नहाते है। सर्दी में जहां लोग दिन में एक बार भी नहीं नहाते वहीं गर्मियों में लोग कई बार नहा लेते हैं। लेकिन नहाने का भी कुछ नियम है जिसे फॉलो कर हम एक अच्छा सेहत पा सकते है। आइए हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि नहाने के क्या फायदे हैं और इसका सही समय क्या है। 

क्या कहते हैं जानकार (Bathing- What Experts Says)

जानकारों का कहना है कि सुबह के नहाने से शाम का नहाना कहीं बेहतर और फायदेमंद होता है। उनके हिसाब से आप सुबह भी नहा सकते हैं, लेकिन अगर ज्यादा फायदा की बात की जाए तो शाम का नहाना ज्यादा अफजल माना जा रहा है। 

हमारे नहाने का समय (Bathing Time)

आम तौर पर हम गर्मियों में दिन में कई बार नहा लेते हैं, वहीं सर्दियों में हम बहुत ही कम या न के बराबर दिन में नहा पाते हैं। लोगों को सुबह उठकर नहाने या नाश्ता के बाद नहाने की आदत हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो शाम के समय नहाते हैं और यह उनके हर रोज का रूटीन होता है। 

शाम में नहाने के फायदे (Evening Showers Benefits)

जानकारो का कहना है कि शाम में नहाने के कई फायदे हैं। इसलिए वे सुबह के साथ शाम में भी नहाने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक, पूरे दिन काम करने के बाद आपके बदन पर धूल-मिट्टी और जीवाणु जम जाते हैं जो शाम के नहाने के बाद निकल जाते हैं। इससे आपका शरीर फिट रहता है। इससे आप कई तरह के रोग और संक्रमण से भी बच सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि शाम के नहाने से आपका ब्लड-प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। दिन भर की तपन और थकान से शाम का नहाना आराम दिलाता है, जिससे आपको ताजगी का एहसास होगा और रात में अच्छी नींद आएगी। 

कब नहाने से बाज आएं (Bathing Don't)

नहाने के भी अपने कुछ नियम कायदे होते है जिसे हमें पालन करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जानकारों का कहना है कि खाने के फौरान बाद नहीं नहाना चाहिए। इससे सेहत पर असर पड़ता है और इससे हालत खराब भी हो सकती है। इसके साथ सोने से पहले भी नहाने को मना किया गया है। इसके अलावा अगर आप दिन भर में कई बार नहा लेते हैं तो इससे बचें। ज्यादा नहाना बदन को रूखा कर सकता है जिससे अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। 

आयुर्वेद में खाना खाने के एक दो घंटों के बाद नहाने की बात कही गई है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे स्वास्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब