लाइव न्यूज़ :

योगा एक्सरसाइज मैट खरीदने से पहले इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 8, 2018 13:53 IST

आरामदेह, अच्छी पकड़ वाली मैट खरीदे जिस पर फिसलने का डर न हो।

Open in App

एक्सरसाइज करने के लिए लोग घर में उपलब्ध किसी भी मैट का इस्तेमाल कर लेते हैं। एक्सरसाइज का पूरा फायदा लेने और इस दौरान चोटिल होने से बचने के लिए मैट का चयन सावधानी से करना चाहिए। 

1. मैट की लंबाई

एक्सरसाइज मैट की लंबाई भी एक्सरसाइज की प्रकृति के अनुरूप होनी चाहिए। सिट-अप के दौरान कमर, कंधों, सिर को सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके लिए उतनी ही बड़ी मैट लेनी चाहिए, जिस पर आप आराम से खड़े होकर और बैठकर इस एक्सरसाइज को कर सकें। योगा मैट में स्ट्रैचिंग आसानी से की जा सके। कार्डियों और बॉडी वेट एक्सरसाइज के लिए थोड़ी ज्यादा लंबी मैट होनी चाहिए।

2. मैट की मोटाई

आम एक्सरसाइज जैसे सिट-अप और सामान्य एक्सरसाइज के लिए एक सा डेढ़ सेंटीमीटर मोटी मैट जो पीवीसी/फॉम की बनी होती है, लें। पायलेट एक्सरसाइज के लिए 1।5 से 1।9 सेंटीमीटर मोटी थर्मल प्लास्टिक, इलास्टोमर से बनी मैट लेनी चाहिए। योगासन के लिए योगा मैट हो। यह काफी कुछ पायलेट मैट की तरह होती है लेकिन उससे थोड़ी ज्यादा मोटी होती है, जिसकी मोटाई 0।3/0।6 सेंटीमीटर हो सकती है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद मोड़कर रखा जा सकता है। 

3. कैसी को पकड़

एक्सरसाइज मैट की कम या पकड़ न होना चोट लगने का कारण बन सकती है। वजन उठाने के दौरान मांसपेशियांे में चोट लग सकती हैं। इसके अलावा इसमें नमी सोखने की भी क्षमता होनी चाहिए वरना फिसलने का डर रहता है। मैट की निचली हिस्से की भी पकड़ सही होनी चाहिए ताकि वह फर्श पर अपनी पकड़ के साथ रहे। एक्सरसाइज के अनुरूप ही मैट की पकड़ होनी चाहिए। योगासन करने के दौरान मैट से चिपकर रहना जरूरी नहीं होता। क्योंकि हाथ या पैर को उठाने के समय वह सरक जाती है।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी पिघलाकर स्लिम एंड सेक्सी लुक देती हैं ये 5 एक्सरसाइज

4. मैट की सफाई

एक्सरसाइज मैट की नियमित धुलाई करनी चाहिए ताकि किसी किस्म का इंफेक्शन न हो। हालांकि बाजार में उपलब्ध कई मैट फिसलनरोधी, एंटीबैक्टीरियल और दुगर्ंध रहित होती हैं, जिन्हें साफ करना आसान होता है और जिन्हें एक्सरसाइज के बाद आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब