हैजा के लिए घरेलू उपचार : हैजा होने पर मिलती हैं 10 चेतावनी, आराम पाने के लिए आजमायें 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: March 19, 2021 12:20 PM2021-03-19T12:20:17+5:302021-03-19T12:21:12+5:30

इसका सही समय और सही इलाज नहीं कराना महंगा पड़ सकता है

how to get rid of Cholera: home treatment of Cholera in Hindi, sign and symptoms and effective home remedies for Cholera in Hindi | हैजा के लिए घरेलू उपचार : हैजा होने पर मिलती हैं 10 चेतावनी, आराम पाने के लिए आजमायें 8 घरेलू उपाय

हैजा का घरेलू इलाज

Highlightsयह है गंभीर समस्या, सही समय पर इलाज जरूरी घर में मौजूद है हैजा के इलाजदूषित चीजों के सेवन से बचें

हैजा एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जो बहुत जल्दी शरीर के तरल पदार्थों को सूखा सकती है और डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। यही वजह है कि इसका सही समय पर उपचार आवश्यक है। सही समय पर और सही इलाज नहीं कराने से यह मौत का कारण बन सकता है। 

हैजा के संकेत और लक्षण

यह बीमारी vibryo cholera बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया दूषित भोजन और पाने के जरिये आंतों में प्रवेश कर सकता है। इससे आपको डायरिया, पेट दर्द, पेट में ऐंठन, प्यास लगना, कम पेशाब आना, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और त्वचा में खुजली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

हैजा से राहत पाने के घरेलू उपाय

अधिक तरल पदार्थ लें
हैजा गंभीर निर्जलीकरण का कारण बनता है, इसलिए स्थिति का इलाज करने का पहला प्रयास शरीर के निर्जलीकरण पर केंद्रित होना चाहिए। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत सारा पानी पीना बहुत जरूरी है। 

सुनिश्चित करें कि शुद्धउबला पानी पियें। पानी के अलावा, आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, हर्बल चाय और संतरे का रस ले सकते हैं। 

घर का बना ORS घोल
ओआरएस का घोल हैजा के लिए बेहतर उपाय है। यह लक्षणों की तीव्रता को कम करता है। आपको घर पर ओआरएस बनाने की कोशिश करनी चाहिए। घर पर ओआरएस बनाने के लिए, आपको बस 1 लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और छह चम्मच चीनी मिलानी होगी।

प्रोबायोटिक दही
हैजा के लिए दही एक प्रभावी इलाज है। हेल्दी बैक्टीरिया से भरपूर दही पाचन में सुधार करती है और शरीर को हैजा के कारण बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करती है। प्रोबायोटिक दही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। 

अदरक खाएं
अदरक अपने प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है और हैजा के लिए एक प्रभावी इलाज है। यह हैजा प्रेरित दस्त, पेट में ऐंठन और पेट दर्द में भी मदद करता है। आप अदरक के टुकड़ों को शहद के साथ मिला लें या अदरक की चाय के रूप में इसका सेवन करें। 

नींबू
नींबू के रस में कच्ची हल्दी की जड़ें 2 घंटे के लिए भिगा कर रखें और बाद में पीसकर एक कंटेनर में रख लें। एक कप पानी में इस पेस्ट की कुछ मात्रा को पानी और शहद मिलाकर पीएं। इसके अलावा घर पर ओआरएस तैयार करें, इसके लिए चार कप पानी में छह छोटे चम्मच चीनी और आधी छोटी चम्मच नमक मिलाएं और जितना ज्यादा पी सकें।

पुदीना 
पुदीने का इस्तेमाल बहुत सारे रोगों के साथ-साथ हैजा जैसी बीमारियों में भी किया जाता है, हैजा में पाए जाने वाले चीजे हैजा जैसी बीमारियों से दूर रखती है। अप इसके लिए पुदीने का रस पी सकते हैं या पुदीने की चाय भी बेहतर विकल्प है। 

लहसुन 
लहसुन में पाए जाने वाले गुण हैजा जैसी बीमारी की रोकथाम करते है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व  सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है। इसके लिए आप लहसुन का उबला पानी पी सकते हैं। 

तुलसी 
तुलसी का पत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। अगर रोज खली पेट तुलसी और नीम की पत्ती को मिलाकर खाया जाये तो सभी बीमारी दूर हो सकती है। इसके लिए आप तुलसी के पत्ते की चाय भी पी सकते हैं। 

Web Title: how to get rid of Cholera: home treatment of Cholera in Hindi, sign and symptoms and effective home remedies for Cholera in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे