लाइव न्यूज़ :

खट्टी डकार का इलाज : खट्टी डकार और उबकाई से राहत पाने के 8 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: April 2, 2021 11:27 IST

डकार का बड़ा कारण पेट में गैस बनना है और यह चीजें गैस खत्म कर सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देघर में मौजूद है खट्टी डकार का इलाजइससे निपटने के लिए गैस से राहत पाना जरूरीज्यादा तेल और मसालेदार भोजन से बचें

आमतौर पर डकार को सही माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपका पाचन ठीक है और खाया हुआ भोजन पच रहा है। लेकिन अगर आपको बार-बार डकार या खट्टी डकार आती है, तो समझ लें कि आप पेट या आंत से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसका इलाज किया जाना चाहिए। 

वैसे तो डकार आना कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन बार-बार या खट्टे डकार कई बार शर्मिंदगी की वजह बन सकती है। वैसे डकार को रोकना नहीं चाहिए क्योंकि इससे कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

खाने-पीने की इन्हीं गलत आदतों के कारण कई बार बच्चों में दस्त, उल्टी और पेट दर्द तो वहीं बड़ों में सीने में जलन, पेट दर्द और खट्टी डकार की समस्या देखी जाती है। इससे राहत पाने के लिए पाचन क्रिया को दुरुस्त रखना होगा, ताकि न पेट में गैस की समस्या हो। 

हम आपको कुछ ऐसे असरदार उपाय बता रहे हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ आपको खट्टी डकार की समस्या से निजात दिला सकते हैं। सबसे बड़ी बात इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

खट्टी डकार रोकने के घरेलू उपाय 

अदरकपेट की समस्याओं के लिए अदरक एक बेहतर विकल्प है। रोजाना खाने के बाद एक टुकड़ा अदरक का अपने मुंह में रखें। ऐसा रोजाना करने से पेट में गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा जब कभी आपको डकार आए आप इसे मुंह में रखकर धीरे-धीरे रस लें। इससे डकार की समस्या दूर होगी।

हींगहींग को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। गैस या खट्टी डकार की समस्या में हींग का इस्तेमाल करना चाहिए। हींग को पानी में घोलकर पीने से पेट का भारीपन और खट्टी डकार को कम किया जा सकता है।

सौंफगर्मियों के मौसम में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। चिकना और मसालेदार भोजन स्थिति को गंभीर बना सकता है। इसलिए मौसम के हिसाब से हल्का भोजन लें। इसके अलावा खाने के बाद रोजाना थोड़ा सौंफ जरूर खाएं। सौंफ आपके पाचन को बेहतर बना सकता है। 

अजवाइनअजवाइन को भी गैस की समस्या दूर करने के लिए रामबाण औषधि माना जाता है। आप आधा चम्मच अजवाइन को रोजाना दोनों समय खाने के बाद लेने की आदत डालें। आप चाहें तो अजवाइन का गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। इससे भी पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

मेथी के बीजअगर आपको कई दिनों से खट्टी डकारे आ रही हैं और आराम नहीं मिल रहा तो आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिगोना है उसके बाद सुबह इस मेथी वाले पानी को खाली पेट पीना है। इसके सेवन से खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

पपीतापाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है। आप इसे खाना खाने के आधा घंटे बाद खाएं। ये डकार, सीने में जलन, गैस आदि की समस्या को दूर करता है।

इलायचीइलाएची की प्रकृति ठंडी होती है। इसके अलावा इलाएची को पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना खाने के बाद एक इलाएची खाने से गैस की समस्या दूर होती है।

जीराजीरे को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरा पेट की समस्यायों के लिए बेहद असरकारी होता है। खट्टी डकार आने पर जीरे को भून कर खाने से आराम मिलता है। जीरे का डेली इस्तेमाल करने से गैस और डकार की समस्या से बचा जा सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब