लाइव न्यूज़ :

रात में जमकर सोना है तो अपनाएं ये आसान तरीका

By मेघना वर्मा | Updated: January 4, 2018 16:02 IST

नींद में कमी एक गंभीर समस्या है क्योंकि इस वजह से दिनचर्या तो बिगड़ती ही है साथ ही कई तरह की दिमागी बीमारियां भी व्यक्ति को घेर लेती हैं।

Open in App

रात में अगर आपकी भी नींद कच्ची रहती हो, हल्की सी आहट से बार-बार टूट जाती हो तो ये खबर आपके लिए है। आज के दौर में तनाव और कई तरह की मानसिक समस्याओं से ग्रस्त बहुत से लोग ज्यादा थकान होने के बावजूद भी रात को ठीक से सो नहीं पाते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए नींद में कमी एक गंभीर समस्या है क्योंकि इस वजह से दिनचर्या तो बिगड़ती ही है साथ ही साथ कई तरह की दिमागी बीमारियां भी लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आप आगे बताए जा रहे इन तरीकों को आजमा सकते हैं।

1. अपने रूटीन को फिक्स रखें

रूटीन को फिक्स करना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपके सोने का एक समय निश्चित हो और उस समय पर आप हर हालत में बेड पर पहुंच जाएं। रोज अगर निर्धारित समय पर सोने की कोशिश करेंगे तो जल्दी ही आपको उस समय पर अपने आप नींद लगनी शुरू हो जाएगी। 

 2. आस-पास रखें साफ-सफाई

दिमाग को शांत और स्थायी रखने के लिए जरूरी है कि आपके आस-पास साफ-सफाई हो, सामान न बिखरा पड़ा हो। सफाई से आपके मन को सुकून मिलता है, मन शांत होता है। मानसिक शांति के लिए आप अच्छा संगीत भी सुन सकते हैं।

3. सोने से पहले मोबाईल को ना करे यूज

सोने से कम से कम दो घंटे पहले से ही कंप्यूटर, मोबाइल या फिर टीवी से दूरी बना लें। आज के समय में लोगों का अधिकांश समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ता है और नींद में अड़चनें आती हैं।

4. गर्म दूध जरूर पियें

अनिद्रा से ग्रस्त लोगों के लिए सबसे बेहतर नुस्खा है सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करना। इसके अलावा चेरी, खसखस, सूखे मेवे आदि का भी सेवन किया जा सकता है।

5. सोने से पहले हाथ-पैर धो लें

अनिद्रा से निपटने का एक तरीका यह भी है कि सोने से पहले अपने हाथ-पैर धो लें और फिर अपने तलवों की मसाज करें। इससे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है तथा थकान दूर होती है।

6. योग भी है एक उपाय

अंत में योग भी एक उपाय है जिससे अनिद्रा से छुटकारा पाया जा सकता है। यह सबसे ज्यादा कारगर और सुरक्षित उपाय है। शवासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायाम आदि कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका नियमित अभ्यास बेहतर नींद दिलाने में काफी कारगर है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब