दीपिका-रणवीर की पार्टी में 'बुरी' हालत में दिखे हनी सिंह, आखिर 4 साल से कहां गायब था रैप म्यूजिक किंग

By उस्मान | Published: December 4, 2018 12:52 PM2018-12-04T12:52:39+5:302018-12-04T12:52:39+5:30

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को काफी लंबे समय बाद दीपिका-रणवीर की मुंबई में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। बेशक उनके गाने में अब भी पहले जैसा स्वैग है लेकिन उनके लुक में पहले जैसा स्वैग नहीं रहा है।

Honey Singh attended the DeepVeer Reception, cause and symptoms of honey singh disease bipolar disorder | दीपिका-रणवीर की पार्टी में 'बुरी' हालत में दिखे हनी सिंह, आखिर 4 साल से कहां गायब था रैप म्यूजिक किंग

फोटो- सोशल मीडिया

म्यूजिक की दुनिया के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को काफी लंबे समय बाद दीपिका-रणवीर की मुंबई में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। बेशक उनके गाने में अब भी पहले जैसा स्वैग है लेकिन उनके लुक में पहले जैसा स्वैग नहीं रहा है। गंभीर बीमारी के कारण लाइम लाइट से दूर रहे हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पैग' गाने से वापसी की थी और हाल ही में उनका 'उर्वशी' गाना भी रिलीज हुआ है। हनी सिंह का लास्ट म्यूजिक वीडियो साल 2014 में 'देसी कलाकार' था जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा थी। 

आपको बता दें कि हनी सिंह लगभग चार सालों से मीडिया से दूर रहे। दीपिका-रणवीर की पार्टी में में उन्हें देखकर यकीनन उनके चाहने वाले उनके लुक को देखकर हैरान हुए। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है और उनका वजन भी लगभग दोगुना हो गया है। चलिए जानते हैं कि हनी सिंह का यह हाल कैसे हो गया है। 

बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं हनी सिंह
साल 2016 में अपने बर्थडे पर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया था कि उन्हें कुछ स्वास्थ्य कारणों की वजह से इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ रहा है। सिंह के अनुसार, 'मेरे बारे में अफवाह फैली थी कि मुझे ड्रग्स की आदत लग गई है लेकिन मैं अपने नोएडा घर में था। सच यह है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था जिसका लगभग 18 महीने इलाज चला। मुझे दवाओं से आराम नहीं मिल रहा था और चीजें खराब होती जा रही थी।  

एक साल बाद मैं दिल्ली में चौथे डॉक्टर से मिला। एक समय मुझे ऐसा लगा कि मुझे हमेशा इस अंधेरे में रहना पड़ेगा। यही वजह थी कि मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया। मैंने अपने कमरे और घर से बाहर जाना बंद कर दिया। मैंने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए। मुझे लोगों के सामने से जाने से डर लगने लगा। आप खुद ही समझ सकते हैं कि भीड़ के सामने गाने वाला एक व्यक्ति 4-5 लोगों से सामने जाने से डरने लगा। 

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? 
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़‍ित व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से परिवर्तन आने लगता है। ऐसा व्‍यक्ति अचानक से तनाव में आ जाता है। अचानक खुश होना और दूसरे ही पल में दुखी होना बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, बाइपोलर डिसआर्डर लगभग हर 100 में से एक इंसान को जिन्दगी में कभी ना कभी हो सकती है। 

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण
उदासी, तनाव, काम में अरुचि, चिड़चिड़ापन, घबराहट, आत्मग्लानि, निराशा, ऊर्जा की कमी, दुखी रहना, आत्मविश्वास में कमी, मरने की इच्छा करना और जल्दी जल्दी बोलना बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण हैं।

Web Title: Honey Singh attended the DeepVeer Reception, cause and symptoms of honey singh disease bipolar disorder

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे