लाइव न्यूज़ :

खर्राटे रोकने के घरेलू उपाय : मजाक की बात नहीं खर्राटे आना, इस नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमायें 8 तरीके

By उस्मान | Updated: December 21, 2020 15:48 IST

खर्राटे कैसे रोके : आपके किचन में मौजूद है खर्राटे का इलाज

Open in App
ठळक मुद्देखर्राटे आने नींद से जुडी समस्याइसे हल्के में लेना पड़ सकता है महंगाघर में मौजूद चीजों से करें खर्राटे का इलाज

सोते समय खर्राटे आना एक आम समस्या है जिससे बहुत से लोग पीड़ित होते हैं। क्या खर्राटे आना कोई बीमारी है? खर्राटा नींद से संबंधित एक समस्या है। खर्राटों की आवाज नाक या मुंह, किसी से भी आ सकती है। यह आवाज सोने के बाद किसी भी समय शुरू और बंद हो सकती है।

दरअसल खर्राटे एक तरह की ध्वनि होती है। यह ध्वनि तब पैदा होती है, जब व्यक्ति नींद के दौरान अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पाता है। जब हवा का बहाव गले की त्वचा में स्थित ऊतकों में कंपन पैदा कर देता है। जो लोग अक्सर बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं उनके गले और नाक के ऊतक में बहुत ज्यादा कंपन होता है।

खर्राटों से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं जिनमें नींद के दौरान सांस रुकना, दिन में बहुत नींद आना, ध्यान लगाने में मुश्किल, सुबह का सिरदर्द, जागने पर गले में खराश होना, नींद में बेचैनी होना, रात को हांफना और ब्लड प्रेशर का बढ़ना शामिल हैं। 

खर्राटे रोकने के घरेलू उपाय

यदि आप भी अपने पड़ोसी की खर्राटे लेने की आदत से परेशान हैं तो, आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।  

हल्दीएक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच शहद का मिला दीजिए। आपको ये मिश्रण रोजाना रात में सोने से पहले पीना हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क महसूस होने लगेगा। 

जैतून का तेलबढ़ता वजन भी खर्राटों का कारण बन सकता है। ऐसे में आप डाइट में जैतून का तेल इस्तेमाल करके वजन नियंत्रण को बढ़ावा देकर खर्राटों की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। हालांकि यह सीधे तौर पर खर्राटों से राहत नहीं दिलाता है।

लहसुन लहसुन का इस्तेमाल खर्राटे आने का इलाज भी लहसुन की मदद से किया जा सकता है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सिंड्रोम के लक्षण जैसे खर्राटों से निजात पाने के लिए लहसुन का उपयोग किया जा सकता है। खर्राटे का देसी इलाज करने के लिए रोजाना सोने से पहले या शाम को एक लहसुन की कली, घी में रोस्ट करके चबाई जा सकती है।

इलायची इलायची, श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।

पुदीने का तेलपुदीने में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो गले और नासाछिद्रों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर उससे गरारे कर लें। इस उपाय को कुछ दिन तक करते रहें।

दालचीनी  खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको काफी फायदे नजर आएंगे।

दूध का सेवन  दूध कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। रात को सोने से पहले कम से कम एक कप दूध अवश्य पिएं। इससे खर्राटे आने बंद हो सकते हैं। इसके अलावा दूध पीने से नींद भी बेहतर आती है। 

शहद एक ग्लास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी रहती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब