लाइव न्यूज़ :

पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखना शरीर के लिए हानिकारक! एक्सपर्ट्स से जानें इस कारण होने वाली बीमारियां

By आजाद खान | Updated: June 12, 2023 11:07 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखने से हमारा ब्लैडर भी कमजोर हो सकता है। यही नहीं कभी-कभी इस कारण किडनी फेलियर की भी समस्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे हमें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। जानकार हमें इससे बचने की सलाह देते है।

Urine Infection:  यूरिन इंफेक्शन एक आम समस्सा है जिसे हर कोई झेलता हुआ नजर आता है। कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी गलतियों के कारण कई बीमारियों को हम बढ़ावा दे देते है। उन बीमारियों में से एक यूरिन इंफेक्शन है जिसके होने के पीछे कहीं न कहीं हम खुद ही कारण है। 

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग किसी कारण अपने पेशाब को बहुत देर कर रोके रखते है जिस कारण उन्हें कई समस्या होती है। हमारे द्वारा देर तक पेशाब को रोके रहने से हमें यूरिन इंफेक्शन हो सकता है और इससे हमारे पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यह यूरिन इंफेक्शन क्या है और इस कारण हमें किन-किन बीमारियों को झेलना पड़ता है, आइए जान लेते हैं। 

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से हो सकती है ये बीमारियां

1. कमजोर ब्लैडर

जानकारों की अगर माने तो पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रहने से हमारा ब्लैडर कमजोर भी हो सकता है। दूसरी भाषा में अगर कहे तो इस कारण हमारी पेशाब की थैली कमजोर हो सकती है। यही नहीं कुछ केस में पेशाब की थैली के फट जाने का भी डर बना रहता है। 

2. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

जब कभी कोई पेशाब करता है तो उससे शरीर की टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलती है जिससे हमारा बॉडी फिट होता है। लेकिन जब कोई काफी देर देर बाद पेशाब करता है या फिर रोक रोक कर पेशाब करता है तो ये टॉक्सिन पदार्थ शरीर में काफी देर तक रहती है जिससे हमारे बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण हमारा पीएच लेवल भी गड़बड़ा जाता है और इससे यूटीआई इंफेक्शन का खतरा और भी बढ़ा जाता है। 

3. किडनी फेलियर

किडनी का यह काम है कि यह हमारे शरीर में फिल्ट्रेशन के तौर पर काम करता है। ऐसे में पेशाब को रोकने के कारण इससे किडनी पर असर पड़ता है और यह सही से काम नहीं कर पाता है। इस हालत में कभी-कभी किडनी फेलियर जैसी समस्सा भी देखने को मिलती है। 

4. शरीर में सूजन और गुप्तांग में दर्द

जब कभी भी कोई पेशाब करता है तो उसके शरीर से सोडियम बाहर निकल जाता है जो शरीर के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। लेकिन लोगों द्वारा काफी देर बाद पेशाब करने के कारण ये सोडियम उनके शरीर में ही रह जाता है और इसकी मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में इस हालत में लोगों के शरीर में सूजन बढ़ जाता है। 

यही पेशाब को रोकने से ब्लैडर पर जोर भी पड़ता है और कई बार यह दर्द का कारण भी बन सकता है। इस कारण हमारे गुप्तांग में भी दर्द हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब