डेंगू वायरस को उच्च तापमान बना सकता है और अधिक घातक, अध्ययन में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Published: August 29, 2023 02:24 PM2023-08-29T14:24:36+5:302023-08-29T14:43:38+5:30

बता दें कि डेंगू के कारण हर साल 39 करोड़ लोग अपनी जान गवा देते है। यह वायरस मॉनसून में ज्यादा घातक बन जाता है।

High temperature can make dengue virus more deadly study reveals | डेंगू वायरस को उच्च तापमान बना सकता है और अधिक घातक, अध्ययन में हुआ खुलासा

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsडेंगू वायरस को लेकर एक नई शोध सामने आई है।शोध में यह पाया गया है कि उच्च तापमान डेंगू वायरस को और अधिक घातक बना सकता है। यही नहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू वायरस के अधिक घातक स्ट्रेन के उभरने का खतरा और भी बढ़ सकता है।

Health News: केरल के राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (RGCB) में हुए एक शोध में यह पता चला है कि बढ़ते तापमान से डेंगू वायरस अधिक घातक हो सकता है। डेंगू जो आमतौर पर मॉनसून में ज्यादा पनपता है, इस शोध के जरिए इसकी गंभीरता और विषाणुता को अनुमान लगाने और कम करने में मदद मिल सकती है। 

बता दें कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो पूरी दुनिया में हर साल 39 करोड़ लोगों की जान ले लेती है।  ऐसे में इस शोध में और क्या-क्या खुलासे हुए है, आइए जान लेते है। 

अध्ययन में क्या खुलासा हुआ है

इस शोध को FASEB पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। ऐसे में इस शोध में इस बात को जानने की कोशिश की गई है कि मच्छर-व्युत्पन्न कोशिकाओं में उच्च तापमान पर ये डेंगू वायरस (DENV) कैसे व्यवहार करते है। इस शोध को RGCB के ईश्वरन श्रीकुमार के नेतृत्व में उनकी एक टीम ने यह रिसर्च किया है और पाया है कि डेंगू इन ऊंचे तापमानों के संपर्क में आने पर जानवरों के मॉडल में अधिक गंभीर और आक्रामक हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि डेंगू वायरस मच्छरों और मनुष्यों दोनों में पनप सकता है। यह वायरस मच्छरों के लिए भी खतरनाक होता है, लेकिन मच्छरों का शरीर का तापमान मौसम के अनुसार बदलता रहता है। इसलिए, इससे पहले यह स्पष्ट नहीं था कि डेंगू वायरस की विषाणुता को गर्मी कैसे प्रभावित कर सकती है।

गर्म मौसम में डेंगू वायरस पैदा करते है अधिक गंभीर बीमारी

यही नहीं इस अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि गर्म मौसम में डेंगू वायरस अधिक गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है। इसके अलावा शोध में यह भी साफ हुआ है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू वायरस के अधिक घातक स्ट्रेन के उभरने का खतरा और भी बढ़ सकता है।  यह दुनिया भर में डेंगू के प्रकोपों को और भी गंभीर बना सकता है।

Web Title: High temperature can make dengue virus more deadly study reveals

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे