लाइव न्यूज़ :

HFMD: एचएफएमडी बीमारी से 26 बच्चे बीमार, सभी की हालत स्थिर, जानें इस रोग के बारे में, क्या है लक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 20:49 IST

HFMD: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों में बुखार, मुंह में दर्द देने वाले छाले-चकत्ते और हाथ-पैर तथा कमर के नीचे पिछले हिस्से पर छाले पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीमारी आंत में पाये जाने वाले वायरस के कारण ज्यादातर बच्चों में होती है।वायरस से बचाव के लिहाज से काफी मजबूत होती है। संक्रमित बच्चों में से 19 अकेले भुवनेश्वर के हैं।

HFMD: ओडिशा में अब तक कुल 26 बच्चों में संक्रामक बीमारी ‘एचएफएमडी’ की पुष्टि हुई है, लेकिन बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हैंड-फुट एंड माउथ (एचएफएमडी) बीमारी आंत में पाये जाने वाले वायरस के कारण ज्यादातर बच्चों में होती है।

वयस्कों में यह बीमारी दुर्लभ मामलों में ही देखने को मिलती है, क्योंकि इनकी प्रतिरक्षा प्रणाली इस वायरस से बचाव के लिहाज से काफी मजबूत होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों में बुखार, मुंह में दर्द देने वाले छाले-चकत्ते और हाथ-पैर तथा कमर के नीचे पिछले हिस्से पर छाले पड़ते हैं।

ओडिशा के स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक बिजय महापात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में अब तक 36 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 26 नमूनों में एचएफएमडी की पुष्टि हुई। संक्रमित बच्चों में से 19 अकेले भुवनेश्वर के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित बच्चों की उम्र एक से नौ साल के बीच है और इन्हें पांच से सात दिन तक पृथकवास में रखने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस महीने इसके पहले केरल के कोल्लम जिले में एचएफएमडी के 80 से अधिक मामले मिले थे, जिसके कारण पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक को सतर्कता बढ़ानी पड़ी थी। 

टॅग्स :ओड़िसाchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार