लाइव न्यूज़ :

सेब का छिलका भी है सेहत के लिए वरदान, ये हैं 8 गुणकारी फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2018 10:29 IST

सेब के छिलके में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

Open in App

कहते हैं "वन एप्पल अ डे, कीप्स अ डॉक्टर्स अवे" यानी रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब ही नहीं उसका छिलका भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ आपके दिल को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके डायबटीज के साथ वजन पर भी नियंत्रण रखता है। बहुत से लोगों का मानना है कि किसी भी फल के छिलके को खाने से पथरी या कोई और बीमारी हो सकती है लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो सेब के छिलका बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। जो न सिर्फ वजन को कम करने में मदद करता है बल्कि त्वचा से सम्बंधित समस्याओं को भी दूर करता है। आज हम सेब के छिलके के ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप सेब को छिलके सहित खाना पसंद करेंगे। 

1. मधुमेह रोग में सहायक

मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के लिए सेब का छिलका बहुत ही लाभकारी होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जिससे खून साफ होता है। यह आपके शरीर में सुचारु रूप से रक्त का संचरण भी करता है। 

2. वजन कम करें

वजन से परेशान लोगों के लिए सेब के छिलके से बहुत लाभकारी हैं। अपने शरीर में जमी अनावश्यक चर्बी से परेशान हैं तो आप सेब को छिलके सहित खाएं क्यूंकि इनमें उर्सोलिक एसिड नमक एंजाइम होता है जो वजन को कम करने में मदद करता है।

3. हृदय रोगों से बचाता है

अगर आप दिल की बिमारियों से ग्रसित हैं तो आपके लिए सेब को छिलके के साथ खाना बहुत लाभदायक होगा। क्यूंकि सेब के छिलके में मौजूद घुलनशील रेशे जो शरीर में कोलस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं जिससे हृदय रोग से बचाव होता है। साथ ही साथ यह कब्ज जैसी परेशानी से भी बचता है।

4. कैंसर से लड़ने की क्षमता

कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के लिए सेब का छिलका काफी मददगार होता है। इसमें मौजूद ट्रिटरपेनाइड्स नमक तत्व जो कैंसर से लड़ने की क्षमता रखता है। यह ब्रैस्ट, लिवर, कोलोन नामक कैंसर से हमारे शरीर को बचाता है।

5. रहता है दिमाग तेज

सेब का छिलका दिमागी बीमारियों से बचाव करने में सक्षम है। यह ब्रेन सेल को डैमेज होने से बचाता है। इससे न सिर्फ आप इन बिमारियों से बचते हैं बल्कि यह दिमाग को तेज और सोचने की क्षमता को बढ़ाता है।

6. फेफड़ों को स्वस्थ रखे

जिस भी व्यक्ति को सांस लेने या फेफड़ों से सम्बंधित कोई समस्या है तो उनके लिए सेब के छिलके बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाया जाने वाला पौष्टिक तत्व फेफड़ों को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है।

7. आंखों के लिए लाभदायक

आंखों में होने वाली कैटरेक्ट जैसी बीमारी से लड़ने के लिए सेब का छिलका बहुत ही लाभदायक होता है। साथ ही साथ यह आंखों की रौशनी के लिए बहुत अच्छा होता है। 

8. एनीमिया रोग में मददगार

एनीमिया रोग से ग्रसित व्यक्तियों के लिए सेब का छिलका काफी अच्छा होता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

इसके अलावा भी सेब का छिलका दांतों और हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत लाब्कारी होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत रखता है। 

(फोटो- विकिमीडिया, पब्लिक डोमेन, पीक्सेल्स)

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यअमरुद में छुपे हैं कई प्राकृतिक गुण, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत