Heart attack symptoms: हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले मिल सकती हैं ये 6 चेतावनी, इन लक्षणों को समझें और बचाव करें

By उस्मान | Published: September 9, 2021 08:25 AM2021-09-09T08:25:45+5:302021-09-09T08:25:45+5:30

इन लक्षणों पर नजर रखकर आप जान का जोखिम कम कर सकते हैं

heart attack symptoms in Hindi: 6 severe heart attack symptoms you can notice before one month, heart attack symptoms in men and women in Hindi | Heart attack symptoms: हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले मिल सकती हैं ये 6 चेतावनी, इन लक्षणों को समझें और बचाव करें

हार्ट अटैक के लक्षण

Highlightsइन लक्षणों पर नजर रखकर आप जान का जोखिम कम कर सकते हैं किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करेंतुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

दिल का दौरा एक ऐसी स्थिति है जब अचानक धमनी में रुकावट होती है और हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह बंद हो जाता है।दिल का दौरा तब होता है, जब रक्त का थक्का होता है जो रक्त प्रवाह को पूरी तरह रोक देता है।

यह मेडिकल एमरजेंसी है जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है। इससे मरीज बेहोश हो सकता है या उसकी मौत हो सकती है।सीने में तकलीफ, जकड़न, सांस में कमी पसीना आना आदि इसके सामान्य लक्षण हैं। 

दिल का दौरा अचानक भी आता है और धीरे-धीरे भी। हम आपको बता रहे हैं कि दिल का दौरा पड़ने से एक महीने या कुछ दिनों पहले आपको क्या-क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं।  

1) थकान
असामान्य थकान दिल का दौरा पड़ने का एक मुख्य लक्षण है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस प्रकार के लक्षण होने की अधिक संभावना है। शारीरिक या मानसिक गतिविधि थकान का कारण नहीं है। यह लक्षण काफी स्पष्ट है जिसे अनदेखा किया जाता है। कभी-कभी आसान काम जैसे बिस्तर ठीक करना या  स्नान करना जैसे काम से भी थकान होने लगती है।

2) पेट में दर्द
पेट दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना इसके सबसे आम लक्षण हैं। ऐसा महिलाओं और पुरुषों के बीच समान रूप से होने की संभावना है। दिल के दौरे से पहले पेट दर्द होना हो सकता है। कभी-कभी पेट में रुक-रूककर दर्द होता है। शारीरिक तनाव के कारण पेट दर्द से हो सकता है।

3) अनिद्रा
अनिद्रा भी दिल के दौरे या स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है, जो महिलाओं के बीच अधिक आम है। अनिद्रा के पीछे चिंता और या तनाव बड़ा कारण है। इसके लक्षणों में नींद शुरू करने में कठिनाई, नींद को बनाए रखने में कठिनाई और सुबह जल्दी जागना शामिल है।

4) सांस में कमी
सांस में कमी हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण है। दिल का दौरा पड़ने से पहले 6 महीने तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के बीच अक्सर होता है। यह आमतौर पर एक चिकित्सा स्थिति का एक चेतावनी संकेत है। ऐसा लगता है कि आपको पर्याप्त हवा नहीं मिल रही, चक्कर आना और सांस की तकलीफ हो रही है। 

5) बाल झड़ना
बालों का झड़ना हृदय रोग का बड़ा जोखिम माना जाता है। आमतौर पर यह 50 से अधिक पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं। बाल्डनेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ते स्तर से भी जुड़ा हुआ है। 

6) सीने में दर्द 
पुरुष और महिलाओं को विभिन्न तीव्रता और रूपों में छाती दर्द होता है। पुरुषों में, यह लक्षण होने वाले दिल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, यह केवल 30 फीसदी महिलाओं को प्रभावित करता है। 

Web Title: heart attack symptoms in Hindi: 6 severe heart attack symptoms you can notice before one month, heart attack symptoms in men and women in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे