लाइव न्यूज़ :

ऐसे लोगों को होता है हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, जानें 6 कारण, बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: July 24, 2019 16:48 IST

Open in App

मानव में हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ने का कारण हमारे पूर्वजों में 20 से 30 लाख साल पहले एक ‘‘जीन’’ का नष्ट हो जाना रहा होगा। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधार्थियों ने कहा कि इसी जीन के नष्ट हो जाने ने संभवत: मांसाहारी मनुष्यों में इस खतरे को और बढ़ा दिया होगा।

उन्होंने बताया कि वसा जमने के कारण धमनियों का बाधित होना (एथेरोस्कलेरोसिस) दुनिया भर में हृदय रोगों से होने वाली एक तिहाई मौतों के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाना, शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहना, आयु, उच्च रक्तचाप, मोटापा और धूम्रपान जैसे ऐसे कई ज्ञात कारण हैं जिनकी वजह से हृदय रोग होते हैं। हालांकि एथेरोस्कलेरोसिस के चलते पहली बार होने वाले 15 प्रतिशत हृदय रोगों के पीछे इनमें से कोई कारण जिम्मेदार नहीं होता। 

हार्ट अटैक के अन्य कारण 

1) ज्यादा इमोशनल होना

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई रिसर्च में सामने आया है कि उम्र, गलत आदतें और वजन बढ़ाना जैसी समस्याओं के अलावा  हार्ट अटैक का एक प्रमुख कारण ज्यादा इमोशनल होना भी है। क्योंकि ज्यादा इमोशनल होने से सीधे तौर पर आपके शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इससे ब्लड फ्लो में गड़बड़ पैदा होती है और दिल के लिए ब्लड की सप्लाई कम हो जाती है। येही वजह है कि हार्ट डिजीज से पीड़ित व्यक्ति को तनावपूर्ण स्थिति से बचने की सलाह दी जाती है।  

2) गंदी हवा

इंटरमाउंटन मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं के अनुसार, वायु प्रदूषण और गंदी हवा की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा होता है। यही वजह है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट लोगों को ऐसे जगहों पर ना रहने की सलाह देते हैं, जहां की वायु गंदी होती है।

3) तलाक

कैरोलिना इंस्टीट्यूट के एक अध्ययन के अनुसार, तलाक हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है। इतना ही नहीं तलाकशुदा लोगों को हार्ट अटैक का जोखिम 18 फीसदी अधिक होता है। इसका मतलब यह है कि आप शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करके इस गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।

4) गुस्सा

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के अनुसार गुस्सा होने के 2 घंटे के दौरान दिल का दौरा होने का खतरा 8।5 गुना अधिक होता है। पारिवारिक झगड़े की वजह से गुस्सा होने पर यह खतरा 29 फीसदी, दूसरे लोगों की वजह से गुस्सा होने पर 42 फीसदी, कार्यस्थल पर गुस्से की वजह से 14 फीसदी जबकि गाड़ी चलते समय गुस्सा होने पर यह खतरा 14 फीसदी बढ़ सकता है।

5) ठंडा तापमान

यूनिवर्सिटी ऑफ मनिटोबा के एक अध्ययन के अनुसार, 10 डिग्री सेल्सियस तापमान की वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा 7 फीसदी अधिक होता है। यही वजह है एक्सपर्ट दिल से जुड़े रोगों से पीड़ित लोगों को अधिक ठंडे तापमान में ना जाने की सलाह देते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब