Diet Tips: शरीर में भरपूर ताकत और खून बनाए रखना है तो मर्द कभी खाना न छोड़ें ये 8 चीजें

By उस्मान | Published: May 29, 2020 12:02 PM2020-05-29T12:02:41+5:302020-05-29T12:02:41+5:30

शरीर में कमजोरी आने से आपकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ सकता है

Healthy diet tips: include these foods in your diet to beat weakness, anemia, sexual and other health problems | Diet Tips: शरीर में भरपूर ताकत और खून बनाए रखना है तो मर्द कभी खाना न छोड़ें ये 8 चीजें

Diet Tips: शरीर में भरपूर ताकत और खून बनाए रखना है तो मर्द कभी खाना न छोड़ें ये 8 चीजें

वैवाहिक जीवन की सफलता बहुत हद तक आपके यौन जीवन पर निर्भर करती है। यौन जीवन को बेहतर बनाने के चक्कर में पार्टनर इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जिनका उन्हें अनुमान ही नहीं होता। इसके लिए दवाओं और मेडिकल तकनीकों में खर्चा करने से बेहतर है आप प्रकृति में मौजूद खाने की अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें। 

आजकल के मिलावटी खाने के कारण सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। इतने पैसे खर्च करने के बावजूद भी लोगों को वो फल नहीं मिलता जो वो चाहते हैं। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग कमजोर होते जा रहे है इसलिए अपने शरीर में ताकत लाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई लोग तो बाजार में मिलने वाले ताकत के पाउडर का भी सेवन करते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर को कई तरह के फायदे होंगे। इनके सेवन से पुरुषों में शारीरिक शक्ति बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। 

गुड़
गुड़ में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गुड़ में ऐसी बहुत सी चीज़े पाई जाती हैं जो हमारे शरीर को एनर्जी देती हैं। इसलिए अगर रोजाना गुड़ का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में किसी भी तरह की कोई भी कमजोरी नहीं आयेगी।

खजूर
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप रोज कम से कम पांच खजूर का सेवन करेंगे तो आपका शरीर फुर्ती में रहेगा।

केला
शरीर को स्वास्थ रखने के लिए केला लाभकारी होता है। अगर आप दिन में दो केलों का सेवन करेंगे तो शरीर की थकावट दूर होगी। इसलिए आपको रोजाना केलों का सेवन करना चाहिए।

दूध
दूध में विटामिन कैल्शियम और आयरन काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए हमेशा कहा जाता है दूध जरूर पीना चाहिए। दूध में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। रोजाना दूध के सेवन करने से शरीर की सारी कमजोरी कुछ ही समय में दूर हो जाती है।

चने
चने में सेहत से जुड़े बहुत से गुण पाए जाते हैं रोजाना चने के सेवन से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और साथ ही शरीर से कई बीमारियाँ दूर होती हैं। इसलिए आपको रोजाना सुबह नाश्ते के समय चने और गुड़ खाने चाहिए।

प्याज
यौन स्वास्थ्य के लिए प्याज सबसे बेहतर कामोत्तेजक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करती है और प्रजनन अंगों को भी मजबूत करती है। प्याज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ाता है और यौन सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। प्याज में एमिनो एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन और कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। 

दालचीनी
अगर डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट प्रॉब्लम, थकान, लो लिबिडो, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता जैसे गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको रोजाना दालचीनी का दूध पीना चाहिए। दालचीनी में मौजूद केमिकल्स एक्स्ट्रा शुगर को कैलोरी में बदलने, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके रक्तचाप को कम करने और महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

खुबानी
यह एक बीज वाला फल है। यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए और विटामिन ई का भंडार है। खुबानी आपको कैंसर और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है। अध्ययनों के अनुसार, खुबानी विटामिन ई का भंडार है। इसे सेक्स विटामिन भी कहा जाता है जो सेक्स ड्राइव और फर्टिलिटी को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसमें एब्ससिस एसिड तत्व होता है, जो जो सेक्सुअल हार्मोन का बने रखता है।

Web Title: Healthy diet tips: include these foods in your diet to beat weakness, anemia, sexual and other health problems

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे