वेजिटेरियन निराश ना हों, इन 8 चीजों से मिलेगा मीट से भी ज्यादा प्रोटीन

By उस्मान | Published: April 12, 2018 08:24 AM2018-04-12T08:24:07+5:302018-04-12T08:24:07+5:30

एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि एक कप मसूर दाल में 3 अंडों से ज्यादा प्रोटीन होता है।

Healthy diet tips: 8 Protein rich vegetarian food | वेजिटेरियन निराश ना हों, इन 8 चीजों से मिलेगा मीट से भी ज्यादा प्रोटीन

वेजिटेरियन निराश ना हों, इन 8 चीजों से मिलेगा मीट से भी ज्यादा प्रोटीन

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि सिर्फ मांस खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि कुछ वेजिटेरियन चीजों में भी भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको प्रोटीन लेने के लिए अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

1) मसूर की दाल

एक कप मसूर दाल में 3 अंडों से ज्यादा प्रोटीन होता है। स्पेन के  शोधकर्ताओं द्वारा चूहों पर किए गए अध्ययन के अनुसार, हफ्ते में चार बार मसूर दाल का सूप पीने वाले चूहों को वजन कम करने में मदद मिली। 100 ग्राम मसूर दाल में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। 

2) मटर

100 ग्राम मटर में 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है जो आपकी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है।  

3) कुट्टू का आटा

यह ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। 100 ग्राम कुट्टू आटे में 9.6 ग्राम प्रोटीन होता है। 

4) छोले

छोले प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। इससे मसल्स का निर्माण होता है और मेटाबोलिज्म बेहतर होता है। 100 ग्राम मटर में 19 ग्राम प्रोटीन होता है।  

5) पालक

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक कप पालक में एक उबले अंडे के बराबर प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। 100 ग्राम पालक में 5.3 ग्राम प्रोटीन होता है। 

6) सोयाबीन

यह प्रोटीन का बेस्ट स्रोत है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन होता है। 

यह भी पढ़ें- पारंपरिक तरीके से घर पर ही बनाएं कड़ाई पनीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

7) चिया सीड्स

इसमें सभी सभी नौ आवश्यक एमिनो एसिड होते हैं। इसके अलावा यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। 100 ग्राम चिया सीड्स में 4 ग्राम प्रोटीन होता है।  

8) पीनट बटर

हालांकि आपको इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह आपका मोटापा बढ़ा सकता है। लेकिन अगर आप रोजाना दो चम्मच खाते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर है। दो चम्मच पीनट बटर में 7 ग्राम प्रोटीन होता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Healthy diet tips: 8 Protein rich vegetarian food

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे