लाइव न्यूज़ :

Healthy Diet Tips : 30 साल के बाद गलती से भी न खायें ये 20 चीजें, वरना 40 में ही कट सकता है 'टिकट'

By उस्मान | Updated: October 24, 2019 10:52 IST

30 साल की उम्र के बाद लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इस उम्र में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है, मांसपेशियां अपना लचीलापन छोड़ने लगती है, टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है.

Open in App

डॉक्टर मानते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इस उम्र में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है, मांसपेशियां अपना लचीलापन छोड़ने लगती है, टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, कामेच्छा कम हो जाती है, ऊर्जा शक्ति कम होने लगती है, दिल और पेट संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। 

इतना ही नहीं, कुछ पुरुषों प्रोस्टेट ग्रंथि कैंसर होने का खतरा होता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसा होने से फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। 30 की उम्र के बाद पेट का मोटापा बढ़ने लगता है। इस उम्र में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। अगला कदम है अपने खान-पान में बदलाव लाने का। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको इस उम्र में नहीं खाना चाहिए। 

1) फ्लेवर्ड योगर्ट30 के बाद आपको फ्लेवर्ड योगर्ट जैसी मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। वैसे तो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकना असंभव है लेकिन इन चीजों को खाने से यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है। कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि शुगर वाली चीजों के अधिक सेवन से चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां और लचीलापन आ जाता है। इसके बजाय आपको केले जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। 

2) डिब्बाबंद सूपकई डिब्बाबंद सूप में बीपीए पाया जाता है। यह रसायन कैंसर, बांझपन और वजन बढ़ाने से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इनमें सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के अधिक खतरा होता है। इसके बजाय आपको घर में बना सूप पीना चाहिए जो कैलोरी बर्न करने में मदद कर सके।

3) कोला इस उम्र के बाद नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक पीने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इसके अलावा इसमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। इसमें मौजूद शुगर से ओव्यूलेशन पर प्रभाव पड़ता है और स्पर्म क्वालिटी भी खराब होती है। साधारण शब्दों में कहें, तो यह चीजें गर्भधारण में बाधा पैदा करती हैं। 

4) कॉकटेल और बियर30 की उम्र के बाद भीतरी अंग कमजोर होने लगते हैं, जो शराब जैसी चीजों से और ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस उम्र में बियर पीने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। शराब त्वचा की नमी को खत्म करती है। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां, त्वचा की लोच खोना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

5) आइस्ड कॉफी इन चीजों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। बहुत अधिक कैफीन लेने से नींद की गुणवत्ता में बाधा आ सकती है। इससे आपके चेहरे की रंगत उड़ सकती है और आप समय से पहले बूढ़े नजर आ सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस उम्र में कैफीन के अधिक सेवन से चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे और त्वचा की लोच खोना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

6) वाइट ब्रेड अगर आप नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ब्रेड खासकर व्हाइट ब्रेड में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड फ्लोर होता है और फाइबर्स या विटामिन्स बिलकुल नहीं होते। ये वेट गेन, कैंसर और डायबिटीज का कारण बन सकती है।

7) कीटनाशकों वाली चीजेंसेब, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अजवाइन, आड़ू, पालक, शिमला मिर्च, खीरे, चेरी और टमाटर जैसी चीजों की खेती के दौरान कीटनाशक का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इनके अधिक सेवन से आपके शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो सकती है जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

8) मार्जरीन  मक्खन के विकल्प जैसे मार्जरीन को अक्सर आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत तेलों के साथ बनाया जाता है, जो सबसे आम ट्रांस-फैट में से एक है। आपने सुना होगा कि इस प्रकार का फैट हृदय रोग से जुड़ा है। यह त्वचा को पराबैंगनी विकिरण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाकर त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी तेज कर सकता है। 

इन चीजों के सेवन से भी बचेंइनके अलावा आपको प्रोटीन बार, ओरियो बिस्कुट, वेजी बर्गर, डाइट सोडा, बेकन, स्किनी कॉफी ड्रिंक्स, बटर पॉपकॉर्न, सोया सॉस, सलामी, हॉट डॉग, कॉफी आइसक्रीम, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, कॉफी क्रीमर जैसी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब