लाइव न्यूज़ :

सावधान! रसोई में रखी ये 3 चीजें अभी के अभी कर दो बाहर, वरना शरीर को धीरे-धीरे कर देंगी खोखला

By उस्मान | Updated: October 7, 2019 13:29 IST

Healthy diet tips : बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खानपान पर निर्भर है। अगर आप एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए।

Open in App

बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खानपान पर निर्भर है। अगर आप एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। बदलती जीवनशैली के चलते बहुत से लोग मजे से ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें मौत के मुंह में धकेल रही हैं। रसोईघर में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए, वरना वो समय दूर नहीं है जब आपका शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाएगा।  

1) चीनीएक्सपर्ट चीनी को सफेद जहर मानते हैं। चीनी क्रिस्टलाइज़ सूक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का एक संयोजन का एक रूप है, जिसे गन्ने के रस से निकाला जाता है। चीनी के अधिक सेवन से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। यह ब्लड ग्लूकोज बढ़ाती है और इंसुलिन के निर्माण को बाधित करती है जिस वजह से डायबिटीज का खतरा होता है।

चीनी के अधिक सेवन से प्रोटीन का सर कम होने लगता है जिससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी होने लगती है। चीनी प्रोटीन को खराब करके कोलेजन और इलास्टिन को भी खराब कर देती है। जिसके कारण स्किन में ड्राइनेस और त्वचा पर झुरियां दिखाई देने लगती है। 

एक स्टडी में बताया गया ज्यादा फ्रुक्टोज वाली चीजों के सेवन से कैंसर की संभावना अधिक होती है। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि चीनी डिप्रेशन से जुड़ी समसयाएं जैसे चिंता और तनाव पैदा करती है और दिमाग के कामकाज को प्रभावित करती है।

2) नमककई लोग ऐसे हैं जो हर चीज में नमक ज्यादा खाने के आदी हैं। इसका परिणाम नुकसानदेह हो सकता है। बाजार में मिलनेवाले बहुत से मसालों, स्नैक्स और अन्य चीजों में भी ज्यादा नमक मिला हुआ होता है। ज्यादा नमक के उपयोग से शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि शरीर में सोडियम के लेवल को कंट्रोल करनेवाले कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा घट जाती है।

ज्यादा नमक वाला भोजन लंबे समय तक लेते रहने से दिल की धड़कनें बढ़ने लगती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे दिल का दौरा या पैरालीसिस भी हो सकता है। शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ने पर यह या तो खून में बना रहता है या किडनी अपनी क्षमता से अधिक काम करके इसे शरीर से बाहर निकाल देती हैं। ये दोनों ही स्थितियां खतरनाक हैं।

3) मैदामैदा एक परिष्कृत गेहूं का आटा है, जिसमें से फाइबर समाप्‍त कर दिया जाता है। फिर इसके बाद इसे ब्‍लीच किया जाता है जिससे इसको साफ और सफेद रंग और टेक्‍सचर दिया जाता है। बहुत ज्‍यादा मैदा खाने से शरीर का वजन बढ़ना शुरु हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता है। मैदा पेट के लिये इसलिये खराब होता है क्‍योंकि इसमें बिल्‍कुल भी फाइबर नहीं होता, जिससे कब्‍ज होने की शिकायत होती है। मैदा बनाते वक्‍त इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्‍शियम को खींच लेता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। मैदे को नियमित खाते रहने से शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है और बार बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब