Healthy Diet Tips: 3-4 साल तक खराब नहीं होंगी रोजाना खायी जाने वाली ये 15 चीजें, जानें रखने का सही तरीका

By उस्मान | Published: September 13, 2019 11:08 AM2019-09-13T11:08:16+5:302019-09-13T11:08:16+5:30

Healthy Diet Tips: एक्सपर्ट के अनुसार, वैसे तो आपको हमेशा फ्रेश चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन आप अपनी पसंद की कुछ चीजों को लंबे समत स्टोर कर सकते हैं और वो भी बिना खराब हुए.

Healthy Diet Tips: foods that can be stored for a long time in Hindi | Healthy Diet Tips: 3-4 साल तक खराब नहीं होंगी रोजाना खायी जाने वाली ये 15 चीजें, जानें रखने का सही तरीका

Healthy Diet Tips: 3-4 साल तक खराब नहीं होंगी रोजाना खायी जाने वाली ये 15 चीजें, जानें रखने का सही तरीका

फल-सब्जियां, अनाज, दाल, चीनी, डिब्बाबंद आइटम जैसी चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। कई बार लोग इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं और उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि वो खराब हो चुकी हैं। खराब चीजों के सेवन से आपको फूड फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। खैर, हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाले कुछ खाद्य पदार्थों और उन्हें स्टोर करने के तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप कम से कम एक साल तक हिफाजत से रख सकते हैं। 

1) फ्रोजन हर्ब्स
आपने देखा होगा कि पत्तेदार सब्जियां बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर आपको इन्हें लंबे समय तक बचाकर रखना है, तो आपको इन्हें काटकर आइस क्यूब ट्रे में रखना चाहिए और उसमें पानी व ओलिव ऑयल डालना चाहिए। जब आपको इन्हें पकाना हो तो एक पैन में ओलिव ऑयल गर्म करें और इन्हें क्यूब से निकालकर फ्राई कर लें। इन्हें आप एक साल तक सही रख सकते हैं।

2) फ्रोजन फ्रूट्स
वैसे तो हमेशा फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए लेकिन फ्रोजन फ्रूट्स को आप लंबे समय तक हिफाजत से रख सकते हैं। इन फलों में मुख्यत बेरीज शामिल हैं। आप इन्हें कम से कम एक साल तक फ्रिज में रख सकते हैं और यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।

3) फ्रोजन वेजिटेबल
ताजा सब्जियों में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन फ्रोजन सब्जियों में भी कुछ समय तक सही मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। हालांकि समय बीतने के साथ इनमें विटामिन सी की कमी होने लगती है। आप इन्हें कम से कम 18 महीने तक फ्रिज में रख सकते हैं।

4) नट बटर 
पीनट, आलमंड और काजू बटर को आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। लेकिन आपको इसे किसी अच्छे जार में रखना चाहिए। इसे आप दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। हालांकि फूड एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको इसका छह महीने से अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

5) नट्स
अगर नट्स को सही तरीके से बंद करके स्टोर किया जाए, तो आप इसे दो साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम विशेष रूप से टिकाऊ होते हैं। अखरोट की कठोर संरचना ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकती है, और बादाम फैट में थोड़ा कम और विटामिन ई में उच्च होता है, जिसका अर्थ है कि इसके खराब होने का जोखिम कम है।

6) कैंड बीन्स
आप इस श्रेणी की चीजों को कम से कम दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। इसमें राजमा, छोले, फली और मटर आदि शामिल हैं। हालांकि दो साल बाद इनमें नमी आने लगती है जिससे खराब होने का खतरा है। 

इन चीजों को भी कर सकते हैं लंबे समय तक स्टोर
इसके अलावा आप कैंड फिश को तीन साल, विनेगर को चार साल, मेपल सिरप को दो साल, सूखी दालों को एक साल, ब्राउन शुगर को एक साल, नमक को एक साल, चावल को एक साल, शहद को एक साल तक स्टोर कर सकते हैं लेकिन आपको इन्हें रखने का सही तरीका आना चाहिए।

Web Title: Healthy Diet Tips: foods that can be stored for a long time in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे