लाइव न्यूज़ :

सावधान! गलती से भी खाली पेट न खायें 7 चीजें, धीरे-धीरे पेट बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: September 28, 2019 06:28 IST

सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ हेल्दी चीजें खाना ही काफी नहीं है बल्कि खाने-पीने से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

Open in App

स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर खान-पान बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ हेल्दी चीजें खाना ही काफी नहीं है बल्कि खाने-पीने से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि लोग सुबह उठते ही खाली पेट कुछ भी खा लेते हैं जोकि काफी खतरनाक साबित हो सकता है। 

सिर्फ सुबह के समय ही नहीं, दिन में किसी भी टाइम खाली पेट कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए। हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैंजिन्हें गलती से भी सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए, वरना इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। 

1) कॉफी /चाय

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी सुबह आंख बिना कॉफ़ी और चाय के साथ ही खुलती है लेकिन खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। साथ ही इसके पीने से खट्टी डकारें आती है। जिन लोगों को इसकी आदत होती है, उनको इसके साथ बिस्कुट जरूर खानी चाहिए। सुबह के समय खाली पेट चाय या ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय में मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ता है, पाचन तंत्र की समस्या पैदा होने की आशंका रहती है।

2) कोल्ड ड्रिंक

कोल्ड ड्रिंक्स को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसमें कार्बोनेट एसिड मिलाया जाता है। जो पेट में जाते ही गैस बनाना शुरु कर देता है। ऐसे में दिन भर गैस की परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि हमेशा भारी खाने के बाद या बहुत ज्यादा खाने के बाद भी कोल्ड ड्रिंक को पीना चाहिए। 

3) ठंडे पेय पदार्थ

सुबह के समय खाली पेट ठंडे पेय पदार्थों बिल्कुल नहीं पीने चाहिए। क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ठंडे पदार्थों की जगह अगर सुबह आप गुनगुना पानी पीते हैं तो आपके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ जाती है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

4) खट्टी चीजें

सुबह की शुरुआत संतरा, नींबू, अमरूद, टमाटर आदि के खाने से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। ज्यादा एसिडिटी होने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही पथरी होने की संभावना रहती है। खट्टी चीजों में दही भी आता है। दही शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन अगर खाली पेट खाने से मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।

5) दूध

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह समय की कमी के कारण बस एक गिलास दूध पीकर चले जाते हैं। यूं तो दूध से अच्छा कोई पेय दुनिया में नहीं है। क्योंकि दूध में सभी मिनरल पाए जाते हैं। साथ ही फैट और प्रोटीन भी। जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर करते है लेकिन खाली पेट सेवन से गले में कफ बढ़ सकता है। साथ ही सुबह दूध पीने से पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट दूध पीने से बचें।

6) दवा

डॉक्टर हमेशा खाली पेट दवा न खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में हारमोनल असंतुलन पैदा हो जाता है। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी हैं जो खाली पेट ही खाई जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के खाली पेट दवा खाने से बचें।

7) मसालेदार भोजन

बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह से ही नाश्ते में और खाने में मसालेदार और तेल वाला खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा मसालेदार और चटपटा खाना हमेशा एवाइड करना चाहिए। खासकर खाली पेट, क्योंकि खाली पेट मसालेदार और चटपटा खाने से नैचुरल एसिड बढ़ता है। जो पेट को बीमार कर सकता है और आपकी तबियत भी खराब हो सकती है। 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब