सुबह बासी मुंह खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, दूर होने लगेंगे खून की कमी, कमजोरी, बवासीर जैसे 10 रोग
By उस्मान | Published: January 24, 2020 07:39 AM2020-01-24T07:39:40+5:302020-01-24T07:39:40+5:30
थकान, कमजोरी दूर करके हड्डियों को मजबूत बनाती हैं ये चीजें
स्वस्थ जीवन के लिए बेशक स्वस्थ खान-पान बहुत जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा यह जरूरी है कि आप किस समय क्या खा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग हेल्दी चीजों का सेवन तो करते हैं लेकिन उनकी टाइमिंग बहुत गड़बड़ होती है। यही वजह है कि सब कुछ खाते हुए भी उनके शरीर में कुछ लगता नहीं है।
आपने नोटिस किया होगा कि सुबह उठते ही लोगों की अक्सर चाय या कॉफ़ी पीने की आदत होती है। क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपको धीरे-धीरे गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे कहा जाता है कि सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करना चाहिए और उसके बाद ही कुछ खाना चाहिए।
कुछ चीजें हैं जिनका सुबह उठकर बासी मुंह सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बासी मुंह खाने से आपको कैंसर, मोटापे, बवासीर, कब्ज, खून की कमी जैसी गंभीर बीमारियों से राहत मिल सकती है।
1) गुड़ और गर्म पानी
आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ और गर्म पानी का सेवन किया जाए तो शरीर में काफी शक्ति आती है। इसके अलावा और भी कई फायदे मिलते हैं। गुड़ खाने से शरीर में खून की सफाई होती है जिससे नया खून बनता है और दिल की बीमारी दूर हमेशा के लिये दूर रहती है। अगर आपको दिनभर थकान का अनुभव होता है तो आप सुबह गुड़ जरूर खाएं। इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। साथ ही शुगर भी नहीं बढ़ता।
जिन लोगों को आसानी से भोजन पचाने में दिक्कत आती है उनके लिये गुड़ और गर्म पानी दवा का काम करता है। इसके साथ ही कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। गुड़ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।
2) किशमिश
किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। किशमिश में मुख्य रूप से जिंक, कैल्शियम, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह किशमिश खाने से कब्ज और बवासीर से बचने, खून की कमी दूर करने, ठंकान और शारीरिक कमजोरी से बचने में मदद मिल सकती है।
3) लहसुन
पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भुने हुए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे गैस्ट्रिक, पेट फूलना आदि बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही इससे शरीर भी सेहतमंद बनता है। ये शारीरिक कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है।
4) भीगे बादाम
बादाम प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण यह है कि रातभर भिगोने के बाद छिलकों में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा बादाम के छिलके में टैनीन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।
5) अमरूद के पत्ते
अमरूद की तरह उसके पत्ते भी सेहत का भंडार हैं। कुछ लोगो के दांत काफी कमजोर होते हैं जिनसे उन्हें खाने पीने में बहुत ही तकलीफ होता है ऐसे में यदि आप सिर्फ दो पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाते हैं तो इससे आपके दांत काफी मजबूत होते हैं और कुछ भी आप आसानी से खा पी सकते हैं। यदि आपका पेट अक्सर साफ नही होता है और आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।