Diet tips: कोरोना काल में रात को सोने से पहले न खायें ये 10 चीजें, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Published: November 21, 2020 06:28 PM2020-11-21T18:28:29+5:302020-11-21T18:30:59+5:30

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना काल में रहना है दुरुस्त तो खाने-पीने की आदतों में कर लें सुधार

Healthy diet tips during coronavirus pandemic: foods to avoid at night, that can cause bloating, constipation, weakness | Diet tips: कोरोना काल में रात को सोने से पहले न खायें ये 10 चीजें, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsसोने से पहले कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिएखाने-पीने की टाइमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जितना हेल्दी चीजों को सेवन जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी खाने-पीने की टाइमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गलत समय पर खाने-पीने से हेल्दी चीजें भी शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान देती हैं। खासकर, कोरोना संकट में खाने के समय का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। 

किस चीज को किस समय खाना चाहिए और कब नहीं, यह पता चल जाए तो कई सारी बीमारियों से हम पहले ही बच सकते हैं।

दिन के किस समय क्या खाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं, इस बारे में आपको बहुत लोग बताएंगे। लेकिन कब क्या नहीं खाना है, यह जानकारी भी जरूरी है।

हम आपको रोजाना खाई जाने वाली ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका अगर रात के समय सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

पिज्जा

फास्ट फूड में इस समय पिज्जा बहुत फेमस है। बच्चे-बच्चे के मुंह पर इसका नाम है और इसे चाहने वाले किसी भी समय पिज्जा खा सकते हैं। लेकिन अगर आप रात के डिनर में पिज्जा खाएंगे तो आपको बीच रात उठकर बाथरूम में दौड़ना पड़ सकता है। इसपर लगा ढेरो 'चीज़' रात में आपका पेट खराब कर सकता है।

कॉफी

कॉफी में भारी मात्रा में कैफीन होता है। इसे अगर सुबह या दिन के समय लिया जाए तो बॉडी में ताजगी आती है लेकिन अगर रात में लेंगे तो आपकी नींद उड़ सकती है। 

मीठी चीजें

कई लोगों को डिनर के बाद मीठा खाने की आदत होती है। हम भारतीयों को खाने के बाद गुलाब जामुन, जलेबी, मिठाई, गुड़, आदि चीजें खाने का शौक होता है। लेकिन सोने से ठीक पहले मीठा खाने से नींद में अड़चन आती है।

अधिक तीखा

रात के खाने में थोड़ा बहुत तीखा चलता है लेकिन अधिक तीखा खाना आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। 

सोडा

रात को ऐसी किसी भी चीज का सेवन ना करें जिसमें सोडा का इस्तेमाल हो। सोडा वाली ड्रिंक या सोडा पाउडर से बनी चीजें रात में खाएंगे तो इससे पेट खराब हो सकता है।

वाइन

अल्कोहल या वाइन जैसी कोई भी चीज रात के समय अधिक मात्रा में ली जाए तो सुबह तक तबीयत काफी बिगड़ जाती है। इसका सेवन कम से कम मात्रा में हो और सोने से ठीक पहले तो ना ही करें। 

संतरे का जूस

संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।

बर्गर

पिज्जा के बाद बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है। 

मांसाहार का सेवन न करें
बता दें सोने से पहले मांसाहारी चीज भी नहीं खानी चाहिए। अगर आप रात को सोने से पहले ये सब खाएंगे तो इससे आपको कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चिकन  या मटन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी पाचन शक्ति में दिक्कत पैदा कर सकती है। 

चाय 
सोने से पहले कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। चाहे आपको कितनी भी आदत हो भूलकर भी ऐसा काम न करें क्योंकि चाय में मौजूदा कैफीन आपकी नींद को बिगाड़ सकता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।

Web Title: Healthy diet tips during coronavirus pandemic: foods to avoid at night, that can cause bloating, constipation, weakness

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे