Diet tips: दूध पीते समय न करें ये 6 गलतियां, सफेद दाग, लीवर इन्फेक्शन, सूजन जैसे 10 खतरनाक रोगों का खतरा

By उस्मान | Published: December 19, 2020 03:30 PM2020-12-19T15:30:16+5:302020-12-19T15:38:23+5:30

Bad food combination : गलत तरीके से खाई गई हेल्दी चीजें भी सेहत को नुकसान देती हैं

Healthy diet tips: Bad food combinations you must avoid, 6 foods and drinks you must avoid after drinking milk | Diet tips: दूध पीते समय न करें ये 6 गलतियां, सफेद दाग, लीवर इन्फेक्शन, सूजन जैसे 10 खतरनाक रोगों का खतरा

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsखाने-पीने के सही समय का ध्यान रखना जरूरी फूड कॉम्बिनेशन से सेहत पर पड़ता है असरहेल्दी चीजें भी हो सकती हैं नुकसानदायक

दूध पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। दूध शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। दूध में कैल्शियम, विटामिन, खनिज, प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सिडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 

इसके अलावा दूध में आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। 

हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लोग दूध पीने के साथ कर देते हैं और अनजाने में कई गंभीर समस्याओं को न्योता दे देते हैं। यदि कोई इंसान दूध पिने के बाद यह गलतियां करता है तो उसे काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

मछली का सेवन
दूध-दही की तासीर ठंडी होती है। इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं मछली की तासीर काफी गर्म होती है। अगर कोई इंसान दूध पीने के मछली का सेवन करता है, तो उसे त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा करने से खासकर सफेद दाग का खतरा हो सकता है।

सफेद दाग (स्वित्र) के लिए डाइट चार्ट : Leucoderma (Vitiligo) Diet chart in Hindi

मूली का सेवन
मूली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है। साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

खट्टे फल का सेवन
दूध पीने से पहले खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप खट्टे फल खाने के बाद दूध पीते हैं तो आपको उल्‍टी की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

Foods Not to Drink With Milk: 9 Foods You Should NEVER have with milk, According to Ayurveda

मसालेदार चीजों के साथ दूध
मसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।

उड़द की दाल के साथ दूध
अक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही का सेवन
दूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।

प्याज के साथ दूध 
दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

केले के साथ दूध
जिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Web Title: Healthy diet tips: Bad food combinations you must avoid, 6 foods and drinks you must avoid after drinking milk

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे