Diet tips: दूध पीने के बाद इन 6 चीजों को खाने से हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का खतरा

By उस्मान | Published: August 24, 2021 12:10 PM2021-08-24T12:10:14+5:302021-08-24T15:42:55+5:30

ऐसा माना जाता है कि दूध पीने के बाद मछली का सेवन करने से चर्म रोग का खतरा बढ़ सकता है

Healthy diet tips: 6 foods do not eat after drinking milk and milk product | Diet tips: दूध पीने के बाद इन 6 चीजों को खाने से हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का खतरा

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsऐसा माना जाता है कि दूध पीने के बाद मछली का सेवन करने से चर्म रोग का खतरा बढ़ सकता है केला और दूध बेहतर कॉम्बिनेशन नहीं माना जाताखट्टी चीजों के साथ दूध का सेवन पेट के लिए खतरनाक

शरीर के लिए जरूरी सभी पौषक तत्वों से भरपूर दूध का सेवन करने से शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है। 

आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। बताया जाता है कि अगर आप दूध पीते हैं तो इसे या तो सुबह के समय पिएं या फिर रात में सोने से पहले पियें। तब ही यह शरीर के लिए बेहत तरीके से काम करता है।

लेकिन आपको दूध के पीने का समय के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप दूध के साथ किसी चीज का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। दरअसल दूध अपनेआप में एक संपूर्ण आहार है। 

यही वजह है कि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि दूध का सेवन हर चीज के साथ नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके साथ दूध का सेवन करने से शरीर का विकास होने की जगह नुकसान हो सकता है। 

नमकीन चीजों के साथ दूध 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नमक और दूध का एक साथ सेवन करना खुदकुशी करने के बराबर माना जाता है। इससे लीवर गलने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में, दूध में प्रोटीन और नमक में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से इनका एक साथ सेवन लीवर को खराब करने का कोई करता है।

प्याज के साथ दूध 
दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

केले के साथ दूध
जिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

मछली के साथ दूध
मछली खाने के बाद भूल से भी दूध या इससे बनी किसी चीज को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो स्किन पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको दाग के अलावा कई अन्य स्किन रोग भी हो सकते हैं। 

मसालेदार चीजों के साथ दूध
मसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।

उड़द की दाल के साथ दूध
अक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खट्टी चीजों के साथ दूध
दूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।

Web Title: Healthy diet tips: 6 foods do not eat after drinking milk and milk product

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे