लाइव न्यूज़ :

सावधान! गलती से भी फ्रिज में न रखें ये 30 चीजें, इन्हें खाने से शरीर में जमा होने लगते हैं विषैले पदार्थ

By उस्मान | Updated: August 28, 2019 11:56 IST

Healthy diet tips in Hindi: अगर आप मक्खन, ब्रेड, टमाटर, तरबूज और आम जैसी चीजों को फ्रिज में रखते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, ये चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Open in App

फ्रिज खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने का बेहतर उपकरण है। लगभग सभी लोग फल, सब्जियां, बचा हुआ खाना, डेयरी उत्पाद, ब्रेड या अन्य चीजों को फ्रिज में रखते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि फ्रिज में रखा खाने-पीने का सामान एक या दो दिन सुरक्षित रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी खराब हो जाती हैं? 

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं। खराब होने के साथ वो जहरीले हो जाती हैं, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। 

1) मक्खनसंयुक्त राज्य कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, मक्खन को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। अगर रख भी रहे हैं, तो उसे पहले अच्छी तरह रैप कर लें और इस्तेमाल करने से 10 या 15 मिनट पहले फ्रिज से निकालकर रखें। मक्खन पास्चुरीकृत दूध से बनाया जाता है, जिस वजह से उसके खराब होने की ज्यादा संभावना होती है। इसके विपरीत नमकीन मक्खन का इसकी नमक सामग्री और पानी के फैलाव के कारण खराब होने का कम जोखिम होता है और इसका नमक बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है।

2) टमाटर मार्केट से खरीदकर लाये गए टमाटरों को कभी भी फ्रिज में न रखें। हेरोल्ड मैकगी के ऑन फूड एंड कुकिंग के अनुसार, टमाटर को फ्रिज में रखने से उनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है इस वजह से टमाटर जल्दी ही गलने लगते हैं। बेहतर यह है कि आप टमाटर को किसी साफ टोकरी में ठंडे तापमान में रखें। 

3) ब्रेडब्रेड को भी अक्सर खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट चेंज हो जाता है और फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको ब्रेड को अच्छी तरह रैप करके ही फ्रिज में रखना चाहिए और एक या दो दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

4) आलूआलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च तत्व शुगर में बदलने लगता है जिससे आलू का टेस्ट मीठा होने लगता है। एक्स्पेट मेंटे हैं कि आप आलू को 45 डिग्री तापमान में रख सकते हैं जिससे कई दिनों तक सेफ रहते हैं।  

5) शहदशहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे आप जार में बंद रखेंगे तो ये सालो साल खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और शहद के गुण भी खत्म होने लगते हैं।

6) कॉफी कॉफी को फ्रिज में रखने से इसका फ्लेवर बदलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में कॉफी को फ्रिज में रखने से वो दूसरी सभी चीजों की महक सोंख लेती है और इस वजह से सभी चीजे जल्दी खराब हो जाती है। आपको इसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखना चाहिए। 

7) लहसुनलहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें बहुत जल्दी अंकुरित पड़ने लगते हैं। इतना ही उसमें फफूंदी भी लगने लगती है जिसके सेवन से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय आपको लहसुन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।

8) प्याजयदि आप फ्रिज में प्याज रखते हैं, तो इसमें नमी और फफूंदी लगने के अधिक चांस होते हैं। इन्हें ठंडी, सूखी जगह पर रखें। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि प्याज और आलू को कभी एक साथ न रखें। एक साथ रखने से यह दोनों चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं 

10) अंडेआपको कभी भी अंडे फ्रिज में नहीं रखने चाहिए। आदर्श रूप से, अंडे 20 डिग्री तापमान से कम वाली जगह पर स्टोर करने चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें कमरे के तापमान में रख सकते हैं, इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

इन चीजों को फ्रिज में रखने से बचें

आपको तरबूज, एवोकाडो, केक, तुलसी, नट्स, ओलिव ऑयल, शकरकंद, कद्दू, आम, बैगन, केला, चिल्ली सॉस, सलाद ड्रेसिंग, सिरप, चॉकलेट, पेस्ट्री, पीनट बटर, आडू, अचार, सूखे मसाले, टोमेटो केचअप, जैम जैसी चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को फ्रिज में रखने से पौष्टिक गुण खत्म हो जाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत