लाइव न्यूज़ :

हर महीने 5 किलो वजन घटाकर 'फिटनेस क्वीन' बन गई यह लड़की

By उस्मान | Updated: July 4, 2018 16:40 IST

25 वर्षीय लौरा मिकेटिक का वजन 136 किलो था और कड़ी मेहनत करके उन्होंने अपना वजन 60 किलो कम किया  

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी कई खतरनाक बीमारियों का खतरा हो सकता है। जाहिर है मोटापा कम करना कोई आसान काम नहीं है लेकिन अगर आप किसी काम को मेहनत और लगन से करें, तो सफलता मिल ही जाती है। ऐसा ही एक उदहारण 25 वर्षीय लौरा मिकेटिक (Laura Micetich) हैं जिनका वजन 136 किलो था और कड़ी मेहनत करके उन्होंने अपना वजन 60 किलो कम किया।  

वजन बढ़ने से होने लगे थे गंभीर रोग

22 साल की उम्र में ही उनका वजन 136 किलो था। जिसके कारण उन्हें हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां होने लगी थी। उन्हें हाइपरथायरायडिज्म, हाई ब्लड प्रेशर और प्री-डायबिटीज की शिकायत होने लगी थी। उन्हें तब इस बात का एहसास हुआ कि अगर उन्होनें अभी से अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया तो उनकी जिंदगी मोटापे के कारण बर्बाद हो सकती है। 

ऐसे मिली वजन कम करने की प्रेरणा

उन्होने उसी वक्त जिम जाना शुरू किया। उन्होनें वजन कम करने वाले वर्कआउट शुरू किए और साथ में सही डाइट लेनी शुरू कर दी। उन्होनें अपने ब्लॉग में लिखा है कि जिम जाने के बाद पहले ही साल उन्होंने 45 किलो वजन कम कर लिया था। अब वो कुछ ही दिनों में अपना वजन कम करके दूसरी लड़कियों की तरह रह सकती हैं।

बाहर के खाने पर लगाई रोक

उन्होनें बताया कि पहले साल उन्होनें लगभग अपनी हेल्थ पर 100 पाउंड  खर्च किए थे। साथ ही अपनी डाइट में भी कई सुधार किए। उन्होंने बाहर के खाने को बंद कर दिया था और सिर्फ हेल्दी चीजें ही खाती थीं।

कड़ी मेहनत से मिली सफलता

लौरा की कहानी ने ये साबित कर दिया है कि खुद में अनुशासन और कड़ी मेहनत से इंसान कुछ भी कर सकता है। अपना वजन कम करने के लिए उन्होनें जिम में कड़ी मेहनत की थी, दोस्तों के साथ बाहर जाना बंद कर दिया था, पार्टियों से दूरी बना ली थी और दुकान से फास्ट फूड नहीं हेल्दी फूड ही खरीदती थी।

लौरा का फिटनेस मंत्र

उनका मानना है कि अगर हमें खुद के लिए कुछ करना है तो सबसे जरूरी होता है पहले इस बात को महसूस करना। कभी भी किसी बात के लिए देरी नहीं होती है। जो करना चाहते हैं उसमें अनुशासन और कड़ी मेहनत का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब