लाइव न्यूज़ :

हफ्ते में सिर्फ 5 दिन गर्म पानी से नहाने से नहीं होंगी ये दो जानलेवा बीमारी

By उस्मान | Updated: June 25, 2018 14:59 IST

अध्ययन बताते हैं कि इससे टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म काउंट घटाता है लेकिन आपको स्ट्रोक से बचने में मदद भी मिलती है

Open in App

कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि गर्म पाने से नहाने से आपको कई नुकसान होते हैं जैसे शरीर की ऊपरी त्वचा कमजोर पड़ने लगती है  जिससे इसमें खुजली और इन्फेक्शन हो सकता है। इतना है नहीं इससे टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म काउंट घटाते हैं। एक नई रिसर्च सामने आई है जिसमें बताया गया है कि सप्ताह में पांच या अधिक बार गर्म पानी से नहाने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक को रोकने में मदद मिल सकती है। 

एक अध्ययन में पाया गया कि रोजाना 41 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से नहाना दिल के लिए स्वस्थ है। इससे आपकी धमनियों के कठोर और अवरुद्ध होने की संभावनाएं कम होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, नियमित रूप से गर्म पाने से नहाने से दिल स्वस्थ रहता है सर्कुलेशन बेहतर बनता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से गर्म पानी से स्नान करने वाले लोगों में तनाव भी कम देखा गया है। 

स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे

क्या कहती है रिसर्च

शोधकर्ताओं के अनुसार,  यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अनुसार, जो लोग चार से सात बार गर्म पानी से नहाते थे उनमें एक बार नहाने वालों की तुलना में स्ट्रोक का खतरा लगभग दो-तिहाई कम देखा गया। 

भुना जीरा डालकर पियें छाछ, कब्ज, एसिडिटी, अपच का होगा नाश

गर्म पानी से ऐसे कम होता है हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं का कठोर धमनी का पता लगाने के लिए कैरोटीड धमनी की दो परतों की मोटाई का निर्धारण करना और दिल का बोझ बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर का निर्धारण करना शामिल था। यह हार्मोन उन लोगों में काफी कम था, जो सप्ताह में पांच या अधिक बार स्नान करते थे, और इन लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस का कम खतरा देखा गया। आपको बता दें कि एथेरोस्क्लेरोसिस रक्त के थक्के का कारण बन सकता है जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब