स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे

By उस्मान | Published: June 23, 2018 04:24 PM2018-06-23T16:24:30+5:302018-06-23T16:24:30+5:30

लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

garlic helps to improve sexual function and others health benefit | स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे

स्टेमिना बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खायें पुरुष, ये भी हैं 6 फायदे

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी इसके कई फायदे हैं। लहसुन से आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं जिससे आपको कई रोगों से बचने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में भी लहसुन के काफी फायदे बताए गए हैं। लहसुन में सल्‍फर युक्‍त यौगिकों की मात्रा काफी होती है। इसमें पाएं जाने तत्‍वों में एक ऐलीसिन भी है। लहसुन में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण भी होते हैं। कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि भुना हुआ लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा भुना हुआ लहसुन खाने से हृदय को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता और साथ में यह कॉलेस्ट्राल को भी कम करता है। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कैंसर से बचाने में सहायक

जो लोग रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाते हैं उन्हें आंतिरक रोगों से बचने में मदद मिलती है साथ ही में शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाएं भी खत्म हो जाती हैं। 

2) अस्थमा के मरीजों के लिए बेहतर

जो लोग रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाते हैं उन्हें जुकाम, कफ, अस्थमा, निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है और इसके मरीजों को आराम मिलता है। 

वियाग्रा से ज्यादा असरदार होती हैं ये 10 सब्जियां

3) दांत के दर्द से मिलती है राहत

जो लोग रोजाना भुना हुआ लहसुन खाते हैं उन्हें दांत का कोई भी दर्द नहीं रहता और यदि कोई रोग होता भी है तो वह जल्द ही मिट जाता है क्यूंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाया जाता है।

4) सेक्‍स हार्मोन बनाता है

लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी बढ़ती है।

धीरे-धीरे आपको नपुंसक बना सकते हैं रोजाना के ये 10 काम

5) कॉलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करता है।

6) वजन कम करने में सहायक

वजन कम करने भी यह काफी मददगार है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है।

(फोटो- पिक्साबे)  

Web Title: garlic helps to improve sexual function and others health benefit

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे