लाइव न्यूज़ :

पेशाब के समय दर्द के साथ निकलने लगे छोटे-छोटे कीड़े, जानें क्या है यह समस्या और किन लोगों को इसका खतरा

By उस्मान | Updated: December 30, 2020 13:13 IST

यह समस्या कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम से जुड़ी हुई है

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को यूरिन समस्या को नजरअंदाज करना पड़ा महंगायूरिनरी मायियासिस समस्या से पीड़ित थी महिलाब्लैडर में बन गया का मक्खियों का झुण्ड

शरीर में किसी भी तरह के लक्षण को नजरअंदाज करना सेहत के लिए कितना महंगा साबित हो सकता है, इसका ताजा मामला सामने आया है। एक महिला को पेशाब करते समय काफी दर्द महसूस हो रहा था और वो इस बात को तीन महीने से नजरअंदाज करती रही।

उसके होश तब उड़े, जब उसने देखा कि पेशाब के समय सिर्फ दर्द ही नहीं बल्कि मूत्रमार्ग से छोटे-छोटे कीड़े भी निकल रहे थे। 

अक्सर शरीर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव होते रहते हैं जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जब तक उस तरफ ध्यान जाता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। ऐसा ही एक महिला के साथ में भी हुआ। ये पूरा मामला साउथ केरोलिना का है। 

क्या है पूरा मामलाडेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक 50 वर्षीय महिला को पेशाब की समस्या को लेकर अस्पताल भर्ती किया गया है। उसने देखा कि जब भी वो यूरीन करती है, तो उसे दर्द होता है। उसके नोटिस करने पर उसके ध्यान में आया कि पेशाब के साथ छोटे-छोटे कीड़े भी निकल रहे है।

डॉक्टरों ने सारे मेडिकल टेस्ट्स किये और जो रिपोर्ट्स निकलकर आई, वो चौंकाने वाली थी। उसमे पता लगा कि महिला के पेट में और कुछ नही बल्कि लार्वा मक्खियां हैं। ये छोटी तो होती है लेकिन इन्हें आंखों से देखा जा सकता है। 

इन मक्खियों का पूरा झुण्ड महिला के ब्लैडर में जमा हो चुका था, जो उसे लगातार नुकसान पहुंचाए रहा था। बहुत ही कम संयोग होता है कि ये मक्खियां इंसानी शरीर में पाई जाए।

आगे के परीक्षण से पता चला कि लार्वा तकनीकी रूप से कृमि नहीं थे, लेकिन मक्खी की डिप्टेरिया प्रजाति के थे, जिन्हें डायसिस कहा जाता था। इस महिला ने तुरंत अपना इलाज शुरू करवाया और काफी मशक्कत के बाद धीरे धीरे करके इन लार्वा मक्खियो को शरीर से बाहर किया गया तब जाकर के वो महिला स्वस्थ हुई।  

यूरिनरी मायियासिस  क्या है?

मेडिकल भाषा में इसे यूरिनरी मायसिस कहा जाता है, जहां एक मक्खी शरीर में अपने अंडे देती है और कीड़े मूत्र पथ को संक्रमित करते हैं। आम तौर पर मूत्र संबंधी विकार तब होते हैं, जब लोग मक्खी के अंडे से दूषित जल स्रोतों को पीते हैं।

मायियासिस के लक्षण क्या हैं?

इसके विशिष्ट लक्षणों में खुजली, बेचैनी और कभी-कभी तेज दर्द होना शामिल है। सबसे पहले, लोगों के पास एक छोटा लाल बम्प होता है जो एक सामान्य कीट के काटने या दाना (फुंसी) की शुरुआत जैसा हो सकता है। 

शरीर में कहां-कहां हो सकता है इन्फेक्शन

मायसिस इन्फेक्शन त्वचा, आंख, नाक मार्ग और जठरांत्र संबंधी मार्ग में हो सकते हैं लेकिन मूत्र संबंधी मायसिस सबसे असामान्य है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम तौर पर यह समस्या उन लोगों को हो सकती है जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

किसे है इस समस्या का ज्यादा खतरा

रोगी ने डॉक्टरों को बताया कि उसे डायबिटीज भी है, जो कि संक्रमण और परजीवियों से लड़ने की कम क्षमता के साथ एक समझौता प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ है। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत ठीक है, और उसके पेशाब में खून नहीं था।

उन्होंने बताया कि उसे कोई अंदाजा नहीं था कि वह किस तरह से संक्रमित हो रही है। उसे जननांग पथ या श्रोणि से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। फिलहाल महिला स्वस्थ है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार