लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत में 75 लाख गरीबों का फ्री इलाज, जल्द बनेंगे 22 नए एम्स, 75 नए मेडिकल : राष्ट्रपति कोविन्द

By उस्मान | Updated: January 31, 2020 12:06 IST

राष्ट्रपति ने कहा, 'सरकार ने दवाओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के काम किया है और एक हजार से ज्यादा दवाओं की कीमत नियंत्रित की है।' 

Open in App

Budget 2020: बजट सत्र  का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 02 मार्च से 03 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की। चलिए जानते हैं स्वास्थ्य क्षेत्र और सेवाओं के लिए राष्ट्रपति अभिभाषण की मुख्य बातें।

राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा, 'आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है इसके तहत अब तक 75 लाख गरीब अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं।

 

उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार देशभर में 27 हजार से ज्यादा वेलनेस सेंटर खोलेगी फिलहाल 6 हजार से ज्यादा औषधि केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं। इस बीच 75 नए मेडिकल कॉलेज बनाने को मजूरी दे दी गई है और 22 नए एम्स बनाने के काम जारी है। 

उन्होंने कहा, 'मेरी सरकार महिला स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देश की 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं को लगभग 5 हजार करोड़ रुपये सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किये गए हैं।

 

राष्ट्रपति ने कहा, 'सरकार ने दवाओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के काम किया है और एक हजार से ज्यादा दवाओं की कीमत नियंत्रित की है।' 

उन्इहोंने कहा कि इसी वर्ष देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे देश में मेडिकल की लगभग 16 हजार एमबीबीएस और 4 हजार से अधिक पीजी सीटों की बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कहा कि देश के 50 करोड़ से अधिक पशुधन को स्वस्थ रखने का एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। नेशनल एनीमल डिज़ीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत पशुओं के फूट एंड माउथ डिजीज से बचाव के लिए उनके टीकाकरण व अन्य उपायों पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

 

टॅग्स :हेल्थ बजट इंडियारामनाथ कोविंदजन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटबजट २०२०-२१
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब