लाइव न्यूज़ :

Health Budget 2019 : कैंसर, डायबिटीज, टीबी मरीजों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, खुल सकते हैं 10 हजार नए हेल्थ सेंटर

By उस्मान | Updated: February 1, 2019 10:31 IST

सरकार ने अभी तक देशभर में 15000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की अनुमति दी है जिसके तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं दी जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में अगले साल 5 से 10 हजार स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा कर सकती है। 

Open in App

मोदी सरकार आज यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट 2019 (interim budget 2019) पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तबीयत खराब है जिसके चलते वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल यह बजट पेश करेंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी मोदी सरकार से स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। इसमें एक सबसे बड़ी योजना 'स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र' (Health and Wellness Centres) है। 

'स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र' (Health and Wellness Centres)स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए मोदी सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत देश में 1.5 लाख सेंटर खोलना था। इस योजना के लिए बजट में 1200 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। इस योजना के तहत बड़े स्तर पर स्वास्थ्य उपचार प्रदान करना है, जिनमें गैर-संचारी रोग और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। इन केन्द्रों पर मुफ्त आवश्यक दवाएं और नैदानिक सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने अभी तक देशभर में 15000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की अनुमति दी है जिसके तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं दी जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में अगले साल 5 से 10 हजार स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा कर सकती है। 

जेनेरिक दवाएंसीएनबीसी टीवी 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 अंत में देश में जेनेरिक दवाओं के 4,677 स्टोर हैं, जिन पर 800 से ज्यादा दवाएं उपलब्ध हैं। अंतरिम बजट 2019 में उम्मीद है कि सरकार 2019 में 1,000-1,500 इस तरह स्टोर खोलने की घोषणा कर सकती है। 

टीबी मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहतपिछले आम बजट में मोदी सरकार ने टीबी रोगियों के पोषण के लिए अतिरिक्त 600 करोड़ की घोषणा की थी। इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति को हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं। अंतरिम बजट 2019 में सरकार टीबी रोगियों के लिए बजट बढ़ा सकती है। 

डायबिटीज और कैंसर के मरीजों को भी उम्मीदसरकार पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में ट्रामा और एमरजेंसी केयर को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है। ध्ययन बताते हैं कि भारत में आघात के कारण होने वाली मौत कैंसर और दिल की बीमारियों के कारण होती हैं।

टॅग्स :बजट 2019डायबिटीजकैंसरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटपीयूष गोयलनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार