लाइव न्यूज़ :

Budget 2019 : पीयूष गोयल ने कहा-'आयुष्मान योजना' से 10 लाख लोगों को मिला मुफ्त इलाज, हरियाणा में बनेगा 22वां एम्स

By उस्मान | Updated: February 1, 2019 12:30 IST

अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि साल 2014 से जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से 15 एम्स की घोषणा हो चुकी है और हरियाणा में जल्द ही 22वां एम्स बनकर तैयार हो जाएगा।  

Open in App

लोकसभा में अंतरिम बजट 2019 पेश करते हुए अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपने पिछले बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं पर जबरदस्त काम किया है और इसका नतीजा यह हुआ है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत योजना' का 10 लाख लोगों ने मुफ्त लाभ उठाया है। 

गोयल ने कहा है कि इस योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को पूरा लाभ पहुंचाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा यह होगा कि गरीब परिवार अपने 3 हजार करोड़ रुपये बचा सकेंगे। 

 

पियूष गोयल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री औषधि केन्द्रों पर गरीबों को फ्री इलाज और दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मोदी सरकार के इस प्रयास से लाखों लोगों को फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा, साल 2014 से जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से 15 एम्स की घोषणा हो चुकी है और हरियाणा में जल्द ही 22वां एम्स बनकर तैयार हो जाएगा।  

टॅग्स :बजटपीयूष गोयलनरेंद्र मोदीमेडिकल ट्रीटमेंटबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम