लाइव न्यूज़ :

Diet tips: लाल रंग की ये 7 सब्जियां इम्यून सिस्टम बना देंगी मजबूत, कैंसर, कोरोना, डायबिटीज का खतरा कर देंगी कम

By उस्मान | Updated: December 19, 2020 10:15 IST

कोरोना काल में इन सब्जियों के सेवन से इम्यून पावर बनेगी मजबूत

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन सी से भरपूर हैं ये सब्जियांशरीर को अन्दर से मजबूत बनाकर संक्रमण से बचाने में सहायकसर्दियों के मौसम में खूब सस्ती मिल रही हैं ये सब्जियां

सब्जियों के स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल रंग की सब्जियां सेहत के लिए अधिक लाभदायक होती हैं। ऐसा माना जाता है कि कई लाल सब्जियां पावरफुल एंड हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरी हुई हैं- जैसे लाइकोपीन और एंथोसायनिन।

यह हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रोक, हृदय रोग और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में सहायक हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। चलिए जानते हैं इनसे आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

सब्जियों के स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल रंग की सब्जियां सेहत के लिए अधिक लाभदायक होती हैं। ऐसा माना जाता है कि कई लाल सब्जियां पावरफुल एंड हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरी हुई हैं- जैसे लाइकोपीन और एंथोसायनिन।

यह हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रोक, हृदय रोग और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में सहायक हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। चलिए जानते हैं इनसे आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

लाल शिमला मिर्चबेशक आपको मिर्च खाना पसंद नहीं होगा लेकिन आपको बता दें कि यह सब्जी स्वाद में जितनी लाजवाब है उतने ही इसके फायदे भी हैं। अक्सर चाइनीज फूड्स में लाल मिर्च का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लाल मिर्च एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और कैरोटीनॉयड का भंडार है। 

टमाटरटमाटर शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के साथ दुनिया के सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। 

गाजर गाजर दिल को सेहतमंद बनाए रखने का काम भी करता है। दरअसल, गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन, अल्‍फा-कैरोटीन और लुटेइन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो कॉलेस्‍ट्रोल लेवल बढ़ने नहीं देते और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देते हैं। दिल की कमजोरी और हार्ट बीट बढ़ने पर गाजर को भूनकर खाने से फायदा होता है।

चुकंदर चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीने से चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। शरीर में खून की कमी दूर करने और हीमोग्लोबीन बढ़ाने में चुकंदर का अहम रोल है। चुकंदर फाइबर, पोटाशियम, विटामिन सी, नाइट्रेट और फोलेट की मात्रा काफी होती है और रक्‍तप्रवाह को बेहतर करने में भी मदद करता है।

शलजम शलजम में कई गुना अधिक मिनरल और विटामिन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के विभिन्न अंगों के लिए लाभकारी है। शलजम एंटीऑक्सीडेंट का एक प्राकृतिक भंडार है जिसे खाने से शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बहुत जल्दी खत्म होते हैं और बॉड़ी को फायदा मिलता है। शलजम खाने से पेट की बीमारियों पर भी लगाम लगती है इससे पेट साफ रहता है।

 लाल मूलीलाल मूली सफेद मूली से कहीं अधिक गुणवत्ता पूर्ण है। इसका स्वाद भी बेहतर है और चमकदार है। इसमें सल्फिरासोल, इंडोल-3 केमिकल भरपूर मात्रा में है, इसलिए इसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा ज्यादा है। यह कैंसर पीड़ितों के लिए फायदेमंद है, जो कैंसर सेल्स को मारती है।  

लाल प्याज लाल रंग के प्याज में वे तमाम गुण पाये ही जाते हैं जो दूसरे रंग वाले प्याज में होते हैं। साथ ही कुछ अतिरिक्त गुण भी इसमें पाये जाते हैं। लाल प्याज नियमित खाने से दिल की बीमारी नहीं होती। लाल प्याज खाने से लू भी नहीं लगती। इसके अलावा लाल प्याज के और भी तमाम गुण हैं मसलन यह प्रोस्टेट और पेट के कैंसर होने से रोकता है। शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल को निकालकर हृदय को रोगों से बचाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडकैंसर डाइट चार्टसर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब