लाइव न्यूज़ :

सालों पुराने अस्थमा, दर्दनाक खूनी बवासीर, गठिया जैसे 10 रोगों को खत्म कर देगी ये चीज

By उस्मान | Updated: September 26, 2019 12:35 IST

इस पौधे के इस्तेमाल खांसी के इलाज, मसूड़ों के रक्‍तस्राव को रोकने, ब्रोंकाइटिस के उपचार, गले की बीमारियों, अल्‍सर के उपचार, अपच से राहत पाने, त्‍वचा और मासिक धर्म की समस्‍याओं से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं।

Open in App

अडूसा एक औषधीय जड़ी बूटी है जिसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद चिकित्‍सा, होम्‍योपैथी और यूनानी उपचार में व्‍यापक रूप से किया जाता है। यह पौधा स्किन इन्फेक्शन, अस्‍थमा, अपच, बवासीर, गले के दर्द, मसूड़ों की समस्‍या और खांसी से निजात दिला सकता है। अडूसा पौधे की सभी भाग जिनमें पत्‍ते, जड़, फूल और पूरे पौधे का उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियों में अलकोलाइड, टैनिन, सैपोनिन, फ्लैवोनोइड्स और फिनोलिक्‍स जैसे फाइटो रसायन होते हैं।

अस्थमा से छुटकारा दिलाने में सहायकइस पौधे में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जिस वजह से यह औषधीय पौधा अस्‍थमा से राहत दिला सकता है। यह वायुमार्ग और फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके फल में वाइसिसिन यौगिक ब्रोंकोडाइलेटर होते हैं, जो सांस फूलने की प्रक्रिया को कम करते हैं। अस्थमा में अडूसा के फायदे लेने के लिए 5-5 मिली अडूसा के पत्तों का रस शहद के साथ 2.5 मिली अदरक का रस मिलाकर सेवन करें।

बवासीर के इलाज में सहायकइसके औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल पुरानी बवासीर से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। बवासीर से छुटकारा पाने के लिए आपको अडूसा की पत्तियों का रस और इसका रस चूर्ण का इस्तेमाल करना चाहिए।

गठिया के इलाज ने मददगारगठिया एक ऐसी समस्या है जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने की वजह से भी होती है।इस पौधे में मौजूद पोषक तत्‍व शरीर में यूरिक एसिड के स्‍तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिससे आपको गठिया के दर्द और सूजन से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण गठिया की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

इन बीमारियों में कारगर है अडूसाइसके अलावा आप इस पौधे के इस्तेमाल खांसी के इलाज, मसूड़ों के रक्‍तस्राव को रोकने, ब्रोंकाइटिस के उपचार, गले की बीमारियों, अल्‍सर के उपचार, अपच से राहत पाने, त्‍वचा और मासिक धर्म की समस्‍याओं से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं। हालांकि आपको इसके इस्तेमाल से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।   

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब